Iran Israel War: इजरायल-ईरान जंग के बीच इजरायल में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी; जानें भारतीय दूतावास ने क्या कहा?

Iran Israel War इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला किया है। तेहरान में एक साथ 30 जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलों ने जमकर कहर बरपाया है। हालात को देखते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया है। इजरायल के हमले में ईरान के बड़े कमांडर मारे गए हैं।
घातक पलटवार कर सकता है ईरान
खुद पर हुए हमले से ईरान खिसिया गया है और पलटवार के मूड में आ गया है। उसने कहा है कि वह भी अब तक का सबसे घातक अटैक करेगा। यानी ईरान द्वारा इजरायल पर हमला किया जा सकता है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
भारत ने इजरायल में रह रहे भारतीयों को कहा है, “अत्यंत सावधानी बरतें, सतर्क रहें।”
भारत ने कहा, “क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, इज़रायल में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। भारतीय नागरिकों को इज़राइली अधिकारियों और गृह मोर्चा कमान द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है।”



