देश

Iran Blast: बंदरगाह पर भीषण विस्फोट के बाद भयानक लगी आग, 500 से ज्यादा लोग घायल… कई लोगों के मारे जाने की आशंका..

Iran Blast ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये धमाका ऐसै वक्त में हुआ है, जब ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का तीसरा दौर चल रहा है। हालांकि विस्फोट के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया।

धमाका बंदर अब्बास शहर के शाहिद राजी बंदरगाह पर हुआ। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और बंदरगाह की गतिविधियों को रोक दिया गया। अभी आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक खिड़कियां टूट गईं।

दूर तक दिखा धुएं का गुबार

बताया जा रहा है कि धमाका सिना कंटेनर यार्ड में हुआ। यहां ऑयल और पेट्रोकेमिकल फेसेलिटी को वाले कंटेनर्स को रखा जाता है। सोशल मीडिया पर धमाके के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें धुएं का गुबार देखा जा सकता है।

 

Read more Bharatmala Project Scam :छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर EOW की बड़ी करवाई, घोटाले में चार आरोपी गिरफ्तार…

 

 

Iran Blastजिस बंदर अब्बास शहर में ये धमाका हुआ, वह ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 1000 किलोमीटर दूर है। हालांकि विस्फोट से यहां स्थित पेट्रोलियन रिफाइनरी की ऑयल फेसिलिटी प्रभावित नहीं हुई है। लेकिन गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा भ है।

Related Articles

Back to top button