Iran Attack on Dubai Airport: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिर हुआ ड्रोन हमला, फ्लाइट्स सस्पेंड, एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी

Iran Attack on Dubai Airport: अमेरिका और इजरायल की ईरान संग जंग को अब एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है। अमेरिका और इजरायल की ओर से संयुक्त रूप से मिसाइल और बम रॉकेट से हमले हो रहे हैं। इधर ईरान भी ईरान पलटवार कर रहा है। इस बीच अब खबर आई है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल के पास शनिवार को जोरदार धमाका हुआ। रनवे के ऊपर धुएं का बड़ा गुब्बार देखा गया। वहां एक ड्रोन को गिरते देखा गया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल गया। दुबई एयरपोर्ट पर शुरू होने जा रही उड़ानों को तुरंत रोकना पड़ा।
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जंग का असर
Iran Attack on Dubai Airport: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जो दुनिया के सबसे बिज़ी हब में से एक है और हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। इस एयरपोर्ट को ईरानी हमलों से होने वाली दिक्कतों का खासा सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के एक बयान में कहा गया कि एक कॉन्कोर्स को नुकसान पहुंचा और चार स्टाफ घायल हो गए, साथ ही यह भी कहा गया कि टर्मिनलों को पहले ही यात्रियों से खाली करा लिया गया था।
अमेरिका का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने जॉर्डन के एक एयरबेस पर लगे अमेरिका के मिसाइल डिफेंस रडार सिस्टम को नष्ट कर दिया है। इससे मध्य पूर्व में अमेरिका की मिसाइल सुरक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि हमला मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर हुआ। यहां अमेरिका का टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम तैनात था। हमले में AN/TPY-2 radar रडार भी तबाह हो गया। इस रडार की कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर (2,700 करोड़ रुपए) बताई जाती है। इसका काम दुश्मन की मिसाइलों को पहचानना और उन्हें रोकने में मदद करना होता है।
अमेरिका का B-1 बॉम्बर ब्रिटिश एयरबेस पर उतरा
Iran Attack on Dubai Airportअमेरिका का B-1 लांसर बॉम्बर विमान ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस पर उतर गया है। यह एयरबेस इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर इलाके में है। यह विमान शुक्रवार शाम पहुंचा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिका को यूके के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि इन ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के मिसाइल ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया जा सकता है।



