IQOO 15R Launch: 7600mAh बैटरी कैटेगरी के साथ iQOO 15R हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

IQOO 15R Launch: 7600mAh बैटरी कैटेगरी के साथ iQOO 15R हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

IQOO 15R Launch iQOO 15R आज भारत में लॉन्च हो गया है और इस फोन के लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग में मैनेजमेंट ने जिस बात पर फोकस किया है वो है कि ये फोन 7600mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है और इस सेगमेंट का सबसे पतला फोन है। ये फोन 7.90 mm पतला है जो कि 7600mAh बैटरी की कैटेगरी में सबसे पतला स्मार्टफोन है। IQOO 15R में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन है और इसमें कंपनी ने 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और आईकेयर टेकनीक सपोर्ट दिया है जो रात में भी फोन देखने पर यूजर्स की आंखों पर जोर नहीं डालता है।

 

वन-टच ट्रांसफर फीचर है खास

आप वन-टच ट्रांसफर फीचर के जरिए आईकू टू आईकू फोन में फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं और इतना ही नहीं आप आईकू टू iOS डिवाइस में वन-टच ट्रांसफर फीचर के जरिए फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं। ये फीचर एंड्रॉइड और आईफोन दोनों में वन-टच ट्रांसफर फीचर के जरिए फाइल, मीडिया शेयर करने का ऑप्शन देता है। कंपनी ने अपने सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन होने का दावा किया है। Antutu पर इसे 3.5 मिलियन (35,881,28) पॉइंट्स मिले हैं जो इसकी शानदार परफॉरमेंस को दिखाता है।

 

Advertisement

 

IQOO 15R की कीमत

IQOO 15R तीन वेरिएंट में आता है और इन तीन वेरिएंट के लिए कंपनी ने प्राइसिंग का ऐलान कर दिया है। ये तीन वेरिएंट हैं- 8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम+ 512 जीबी स्टोरेज

 

-Advertisement-

 

 

 

 

8 जीबी रैम +256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये

 

12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये

 

12 जीबी रैम+ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये

 

एचडीएफसी या एक्सिस बैंक के डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर कस्टमर्स को इंस्टेंट 4000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट मिल जाएगा जिसके बाद इफेक्टिव कीमत 8 जीबी रैम +256 जीबी वेरिएंट के लिए 40,999 रुपये, 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 43,999 रुपये और 12 जीबी+ 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 48,999 रुपये रह जाएगी।

 

ईएमआई ऑप्शन और प्री-बुकिंग रिवॉर्ड्स

IQOO 15R को आप 6833 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते है और इसकी प्री-बुकिंग आज दोपहर 1 बजे से शुरू हो जाएगी। प्री-बुक करने वाले कस्टमर्स को IQOO/Vivo TWS फ्री मिलेंगे जिसकी कीमत 1899 रुपये है।

 

iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 15R का डिस्प्ले

 

iQOO 15R में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स की है। इसमें IP68 और IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग भी है, जिसका मतलब है कि यह तेज पानी की बौछारों और 30 मिनट तक पानी में पूरी तरह डूबे रहने पर भी खराब नहीं होगा।

 

iQOO 15R का प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें तो, यह फोन स्नैपड्रैगन 8वीं जेनरेशन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर और एड्रेनो 826 GPU से लैस है। गेम में विजुअल एलिमेंट्स को बेहतर बनाने के लिए इसमें सुपरकंप्यूटिंग Q2 सेकेंडरी चिप भी दी गई है। फोन में 12GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

 

iQOO 15R का कैमरा

कैमरे की बात करें तो, इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-700V प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस शामिल हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का कैमरा है। रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा दोनों 4K 60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

 

iQOO 15R का OS- बैटरी

यह फोन Android 16 पर आधारित Origin OS 6 पर चलता है, जिसमें 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सुरक्षा पैच मिलने का वादा किया गया है। इसमें 7600mAh की दमदार बैटरी है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 6, 5G, NFC, IR ब्लास्टर और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 

iQOO 15R के कलर्स

iQOO 15R दो रंगों में उपलब्ध है: ट्रायम्फ सिल्वर (ग्लास बैक) और डार्क नाइट (ग्लास फाइबर बैक

Related Articles

Back to top button