देश

IPS अधिकारी ने किया 7 महिला पुलिसकर्मियों का यौन शोषण!

चंडीगढ़: हरियाणा में एक आईपीएस अ​धिकारी पर सात महिला पुलिस ​कर्मियों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। जींद जिले के एसपी सुमित कुमार पर ये आरोप लगे हैं। इन सात महिला पुलिसकर्मियों ने उनके खिलाफ शिकायत की है और कई सीनियर महिला पुलिस अधिकारियों पर भी इसमें शामिल होने के आरोप लगाए हैं।

महिला पुलिसकर्मियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। इस पत्र में कई महिला पुलिसकर्मियों ने अपने हस्ताक्षर भी किए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अफसर के साथ कॉपरेट तो करना पड़ेगा
सात महिला पुलिस कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेज पत्र में लिखा है कि जींद के एसपी महिला पुलिस कर्मचारियों पर बुरी नजर रखते हैं। पत्र में पुलिस अफसर पर एक महिला ऑफिसर के साथ मिलकर सेक्स रैकेट और हनी ट्रैप रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया गया है। वायरल हो रहे पत्र में कहा गया है कि जो कोई भी इसके खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी एसीआर को खराब करने की धमकी दी जाती है। महिला पुलिसकर्मियों ने अपने पत्र में जींद की एसएचओ मुकेश रानी को भी आरोपी बनाया है। उन पर आरोप है कि वह एक महिला पुलिसकर्मी को एसपी के घर लेकर गई थीं और वहीं छोड़कर आ गईं।

IPS अधिकारी ने किया 7 महिला पुलिसकर्मियों का यौन शोषण!

इसके बाद एसपी ने पीड़िता के सात बदसलूकी की। डीएसपी गीतिका पर भी आरोप लगाया गया है कि शिकायत सुनने पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की और कहा कि महिला कर्मचारियों को अफसरों के साथ कॉपरेट करना पड़ता है। सीएम के नाम लिखे पत्र में महिला पुलिस कर्मियों ने कहा है कि अगर इस मामले में एक्शन नहीं लिया गया तो वे आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएंगी।

इन्क्वायरी के लिए रिक्वेस्ट की है: एसपी सुमित कुमार
वहीं, आरोपों पर जब एसपी सुमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पत्र में जिसके नाम हैं, वह सभी कह रहे हैं कि यह हमारी ओर से नहीं लिखा गया है। इसके लिए मैंने फिर भी इन्क्वायरी के लिए रिक्वेस्ट की है। जांच के बाद सारी चीजें सामने आ जाएंगी। डीजीपी को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

वायरल हो रही महिला पुलिसकर्मियों की चिट्‌ठी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यौन शोषण के ऐसे आरोप अकसर जांच के बाद झूठे पाए जाते हैं। हालांकि इसके बावजूद पूरे मामले में जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button