खेल

IPL-2024: MS धोनी ने छोड़ी कमान…ऋतुराज गायकवाड बने CSK के कप्तान

IPL-2024 चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से एक दिन पहले कप्तान बदलने की घोषणा की है। टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

उनकी जगह 27 साल के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड टीम की कमान संभालेंगे। वे फ्रेंचाइजी के चौथे कप्तान बने हैं। इससे पहले, एमएस धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा टीम की कमान संभाल चुके हैं।

CSK ने बयान जारी कर कहा- ‘एमएस धोनी ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंप दी है। गायकवाड 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान IPL में 52 मैच खेले हैं। टीम आगामी सीजन का इंतजार कर रही है।’ इस सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा।

CSK 16 में से 14 सीजन खेली, धोनी सभी में कप्तान
IPL-2024 टीम IPL के 16 में से 14 सीजन का हिस्सा रही। इन सभी सीजन में धोनी कप्तान रहे। 2016 और 2017 में बैन झेलने के बाद धोनी ने दोबारा बागडोर संभाली और 2018 और 2021 के खिताब दिलाए। 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था, लेकिन जडेजा ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ दी और धोनी को फिर कमान संभालनी पड़ी। इसके बाद 2023 सीजन में धोनी ने चेन्नई को अपनी लीडरशिप में 5वीं बार चैंपियन बनाया। रैना भी कुछ मैचों में टीम को लीड कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button