खेल

IPL 2024: IPL में गुजरात 89 रन पर ऑलआउट

IPL 2024 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 32वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस 89 रन पर सिमट गई। यह टूर्नामेंट में टीम का सबसे छोटा स्कोर है, इससे पहले पिछले साल भी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 125 रन बनाकर सिमट गई थी।

IPL 2024 दिल्ली कैपिटल्स से मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए, वहीं ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिला, वहीं एक बैटर रनआउट भी हुआ। गुजरात से राशिद खान ने 31 रन बनाए, बाकी कोई बैटर 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। साई सुदर्शन ने 12 और राहुल तेवतिया ने 10 रन बनाए।जवाबी पारी में दिल्ली ने एक ओवर में बिना नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और जैक फ्रेजर-मैग क्रीज पर हैं।

Related Articles

Back to top button