IPL ऑक्शन में इन बूढ़े’ खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी


ipl 2023:अमित मिश्रा आईपीएल 2023 ऑक्शन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. उनकी उम्र 40 साल है. उन्होंने आईपीएल के 154 मैचों में 166 विकेट चटकाए हैं. वह आईपीएल में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं. वह धीमी गति की गेंदों पर बहुत ही जल्दी विकेट चटका देते हैं. ऐसे में कई बड़ी टीमें उन्हें अपने खेमे में शामिल कर सकती हैं.
जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने तूफानी प्रदर्शन किया था. वह कालिताना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी में माहिर प्लेयर हैं. जब से ड्वेन ब्रावो ने संन्यास लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स टीम एक बेहतरीन ऑलराउंडर की तलाश में है. ऐसे में वह सिकंदर रजा को टारगेट कर सकती है.

Read more:Raigarh News: उपचुनाव में वार्ड नंबर 27 से सरिता ठाकुर बनीं भाजपा प्रत्याशी
मोहम्मद नबी की उम्र 37 साल है और उन्होंने भी ऑक्शन में नाम दिया है. नबी पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे. मगर उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था. इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में 17 मैच खेलते हुए 180 रन बनाए हैं.

डेविड वीजे की उम्र भी 37 साल है. एक बार फिर ऑक्शन में उन्होंने अपना नाम डाला है. इससे पहले आईपीएल में वह RCB टीम की तरफ से खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल के 15 मैचों में 127 रन बनाए हैं.


ipl 2023:केदार जाधव की उम्र 37 साल हो चुकी है. वह मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर प्लेयर हैं. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं. उन्होंने IPL के 93 मैचों में 1196 रन बनाए हैं



