IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली है भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
IOCL Recruitment 2026 इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी चार प्रमुख रिफाइनरियों में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1524 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 29 जून 2026 से शुरू हो गई है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) NAPS/NATS पोर्टल और संबंधित गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची 5 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) 11 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंसुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
पदों का विवरण
गुजरात रिफाइनरी के लिए 647 पद
पारादीप रिफाइनरी के लिए 582 पद
मथुरा रिफाइनरी के लिए 151 पद
बोंगाईगांव रिफाइनरी के लिए 144 पद
शैक्षणिक योग्यता: अलग-अलग ट्रेड और पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न रखी गई है। अटेंडेंट ऑपरेटर पद के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित/इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ बीएससी (B.Sc.) होना अनिवार्य है। फिटर ट्रेड के लिए मैट्रिक (10वीं) के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए प्रासंगिक इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए बीए, बीएससी या बीकॉम की डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया: चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट और इसके बाद होने वाले दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) तथा प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा।
आवेदन शुल्क: कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, यानी आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।
महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 29 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म): 29 जून 2026, सुबह 10:00 बजे
IOCL Recruitment 2026ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म): 28 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे
दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची का अस्थायी प्रकाशन: 5 अगस्त 2026
दस्तावेज सत्यापन की संभावि
त तिथियां: 11 से 18 अगस्त 2026 तक



