Instagram Down: दुनियाभर में इंस्टाग्राम डाउन, हजारों यूजर्स परेशान…

Instagram Down:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की सेवाएं कई घंटों के डाउन के बाद अब बहाल हो गई हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने भी इंस्टाग्राम एप पर सेवाएं ठप होने की पुष्टि की थी। डाउन डिटेक्टर पर तकरीबन 30 हजार लोगों ने सुबह से ही इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की थी। कंपनी ने आउटेज के पीछे तकनीकी समस्या को कारण बताया है। कंपनी का कहना है कि अब समस्या को हल कर लिया गया है। यूजर्स पहले की तरह प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे।
सुबह अचानक ठप हो गया था प्लेटफॉर्म
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम गुरुवार सुबह से ही कई यूजर्स के लिए डाउन रहा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर पर तकरीबन 30 हजार लोगों ने सुबह से ही इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत की। करीब 50 फीसदी लोगों ने कहा कि इंस्टाग्राम की एप और वेबसाइट दोनों पर ही एक्सेस मुश्किल हो रहा है, जबकि करीब 20 फीसदी लोगों की शिकायत थी कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करने में समस्या आ रही थी।
Also Read Gold Price Today: लगातार सस्ता हो रहा सोने-चांदी, फटाफट करें खरीदारी, जानें ताजा भाव…
कंपनी ने बताया तकनीकी समस्या
Instagram Downएक ट्विटर पोस्ट में इंस्टाग्राम ने कहा कि प्लेटफॉर्म की पीआर टीम ने कहा कि आउटेज एक ‘तकनीकी समस्या’ के कारण हुआ, जिसके कारण लोगों को एप तक पहुंचने में परेशानी हुई। हालांकि अब समस्या को हल कर लिया गया है। बता दें कि कई घंटों के डाउन के बाद प्लेटफॉर्म बहाल हुआ है। 30,000 से अधिक यूजर्स ने इंस्टाग्राम एप पर लॉगिन न कर पाने जैसी समस्या को लेकर शिकायत की थी।



