Instagram Chats Privacy: Instagram से हटेगा End-to-End Encryption, अब मेटा पढ़ सकता है आपकी सारी पर्सनल चार्ट – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Instagram Chats Privacy: Instagram से हटेगा End-to-End Encryption, अब मेटा पढ़ सकता है आपकी सारी पर्सनल चार्ट

Instagram Chats Privacy Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए थोड़ा परेशान करने वाली खबर सकती है। आज यानी 8 मई से Instagram के Direct Messages (DMs) में एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा नहीं रहेगी। यानी अब आपकी private chats पहले जितनी सुरक्षित नहीं मानी जाएंगी।।

 

यूजर्स की बातचीत अब नहीं होगी प्राइवेट

अब तक अगर कोई यूजर Instagram chat में end-to-end encryption ऑन करता था, तो उसके मैसेज सिर्फ भेजने वाला और पाने वाला ही पढ़ सकते थे, यहां तक कि कंपनी खुद भी उन chats को access नहीं कर सकती थी। लेकिन अब यह बदलने जा रहा है। एन्क्रिप्शन हटने के बाद कंपनी के लिए यूजर्स की बातचीत पढ़ना और उस डेटा का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा।

 

एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

Meta का कहना है कि बहुत कम लोग इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए इसे हटाया जा रहा है। लेकिन कई privacy experts इस फैसले को अलग नजर से देख रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में AI को और बेहतर बनाने के लिए यूजर्स के डेटा और chats का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप

 

Instagram Chats Privacyयही कारण है कि सोशल मीडिया पर privacy को लेकर बहस तेज हो गई है। लोगों का सवाल है, जब एक समय पर कंपनियां privacy को सबसे जरूरी बता रही थीं, तो अब वही सुरक्षा क्यों हटाई जा रही है? Experts का मानना है कि encryption हटने के बाद hackers और data leaks का खतरा भी बढ़ सकता है, क्योंकि अब private chats पहले जितनी protected नहीं रहेंगी.

Related Articles

Back to top button