Infinix का बजट Smartphone लॉन्च, शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर से करेगा Oppo,Vivo की छुट्टी

Infinix Smart 8 Pro: Infinix का बजट Smartphone लॉन्च, शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर से करेगा Oppo,Vivo की छुट्टी। Smart 8 स्मार्टफोन के लाइनअप बढ़ाते हुए Infinix ने अपना Smart 8 Pro लॉन्च किया है. इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर इसकी पूरी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लिस्टेड हैं. इसमें 6.6 इंच की स्क्रीन है जिसपर साफ तस्वीरें देखने के लिए HD+ रिजॉल्यूशन (720 x 1612 पिक्सल) दिया गया है.इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है. आइए आगे देखते है Smart 8 Pro में क्या खास है.
Infinix Smart 8 Pro के शानदार स्पेक्स
Infinix Smart 8 Pro में 6.6 इंच की स्क्रीन है जिसपर साफ तस्वीरें देखने के लिए HD+ रिजॉल्यूशन (720 x 1612 पिक्सल) दिया गया है. स्क्रीन स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. सुरक्षा के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड में लगे फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं. ये फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी का अपना XOS 13 स्किन दिया गया है.
Infinix Smart 8 Pro का तगड़ा प्रोसेसर और फीचर्स
Infinix Smart 8 Pro में MediaTek Helio G36 प्रोसेसर लगा है, जो फोन को चलाने का काम करता है. इसके साथ 4GB या 8GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज मिलती है. अगर आपको और स्टोरेज चाहिए तो एक मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है. इसमें Wi-Fi 802.ac, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे अन्य फीचर्स भी हैं. इसकी लंबाई 163.6 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी और मोटाई 8.5 मिमी है और इसका वजन 189 ग्राम है.
Infinix Smart 8 Pro का कैमरा और बैटरी
स्मार्ट प्रो के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसमें f/1.85 का अपर्चर, AI लेंस और क्वाड-LED रिंग फ्लैश दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है जिसे USB-C पोर्ट से 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
संभावित कीमत और कलर
Infinix Smart 8 Pro की स्पेसिफिकेशंस के हिसाब से इसकी कीमत करीब $100 यानी लगभग ₹8,000 से कम होने की उम्मीद है. बता दे की ये स्मार्टफोन चार रंगों काला, सफेद, गोल्ड और नीला में आता है.



