Indonesia News: समुद्री जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे लोग

Indonesia News इंडोनेशिया में एक जहाज में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद जहाज पर अफरा-तफरी मच गई थी और लोग बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। घटना उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास केएम बार्सिलोना वीए की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जहाज में 280 से अधिक लोग सवार थे। भीषण आग लगने की वजह यात्री घबराए दिखाई दिए। जहाज पर बच्चे भी सवार थे। कुछ को आग से बचने के लिए समुद्र में छलांग लगाते देखा जा सकता है।
घटना के बाद समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर लोगों को समुद्र से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है।
देखें वीडियो
खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख जॉर्ज लियो मर्सी रंदांग ने जानकारी दी कि घटना उत्तरी मिनाहासा के तालिसे जलक्षेत्र के पास हुई। टीम बचाव और फंसे लोगों को बाहर निकालने पर काम कर रही है। खोज और बचाव जहाजों के साथ-साथ मछुआरों को भी मदद के लिए बुलाया गया। आस-पास के जहाजों ने भी मदद की है।
सोशल मीडिया पर इस आगजनी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में पूरा जहाज लगभग जल चुका था। लोग डर कर रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। जहाज पर आग क्यों लगी थी, इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें : Agniveer Result 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट हुआ OUT… यहां करें चेक..
Indonesia Newsमीडिया रिपोर्ट के मुतबिक, एक अधिकारी ने पुष्टि की कि राहत बचाव के लिए घटनास्थल की तरफ केएम बार्सिलोना III, केएम वेनेशियन और केएम कैंटिका लेस्टारी 9एफ जहाज को रवाना किया गया। इसके साथ ही मछली पकड़ने वाली नौकाएं और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



