देश

Indonesia Boat Accident: बड़ा हादसा; 65 लोगों को ले जा रही बोट समंदर में डूबी, 4 लोगों की मौत, कई लापता…

Indonesia Boat Accident इंडोनेशिया में बाली द्वीप के लिए जा रही 65 यात्रियों से भरी एक नौका अचानक डूब गई। इससे हाहाकार मच गया। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। इसमें कम से कम 38 लोग लापता हैं। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को हुई। यह फेरी 65 लोगों को लेकर जा रही थी, तभी बुधवार की रात बाली स्ट्रेट में डूब गई।

 

 

स्थानीय खोज और बचाव एजेंसी के बयान के मुताबिक जहाज़ ने जावा द्वीप के बन्यूवांगी शहर से प्रस्थान किया था और बाली द्वीप के उत्तर में स्थित एक बंदरगाह की ओर जा रहा था। बन्यूवांगी के पुलिस प्रमुख, रामा समटामा पुत्रा ने बताया कि अब तक 23 लोगों को बचाया गया है, जबकि 4 की मौत हो चुकी है। नाव में 53 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे समेत 65 लोग सवार थे। इसके साथ ही 22 वाहन भी लदे थे।

 

Read more Landslide Incident in Kedarnath: केदारनाथ हाईवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़, 40 श्रद्धालुओं का किया गया रेस्क्यू…

 

 

दुर्घटना का कारण अज्ञात 

Indonesia Boat Accidentएजेंसी ने कहा, यह एक छोटा जहाज होता है, जिसे फेरी लंगर कहते हैं। सूचना के अनुसार “केएमपी तुनु प्रतमा जया नाम की यह फेरी लंगर छोड़ने के लगभग 25 मिनट बाद ही डूब गई।” हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कैबिनेट सचिव टेडी इंद्रा विजया ने इसे “खराब मौसम” को जिम्मेदार बताया है। बचाव कार्य जारी है, लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button