IndiGo Ticket price hike: IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्लाइट का किराया, ₹10000 तक महंगा हुआ आपकी फ्लाइट टिकट, कल से होगा लागू – RGH NEWS
बिजनेस

IndiGo Ticket price hike: IndiGo ने फिर बढ़ाया फ्लाइट का किराया, ₹10000 तक महंगा हुआ आपकी फ्लाइट टिकट, कल से होगा लागू

IndiGo Ticket price hike देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने एक बार फिर फ्लाइट का किराया बढ़ा दिया है। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ATF के दाम बढ़ा दिए। एटीएफ की कीमतें बढ़ने की वजह से इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव करते हुए इसे 10,000 रुपये तक कर दिया है। इंडिगो का नया फ्यूल सरचार्ज 2 अप्रैल से बुक की जाने वाली प्रत्येक सीट पर लागू होगा। बताते चलें कि शेड्यूल्ड एयरलाइन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमतों में 8.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जबकि नॉन-शेड्यूल्ड कंपनियों के लिए कीमतों में लगभग 115 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

 

 

read more Cg News Raipur: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी प्रदेश के लिए गर्व की बात, बस्तर समेत समूचे प्रदेश से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मिलेगा मौक़ा : मुख्यमंत्री साय

 

 

दिल्ली में 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर हुई एटीएफ की कीमत

एटीएफ की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में शेड्यूल्ड एयरलाइन कंपनियों के लिए एटीएफ का दाम 96,638.14 रुपये से बढ़कर 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। जबकि, नॉन-शेड्यूल्ड कंपनियों के लिए दिल्ली में 1 किलोलीटर एटीएफ की कीमत 96,638.14 रुपये से बढ़कर 2,07,341.22 रुपये हो गई है। बताते चलें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत में एटीएफ की कीमतें 2 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। बताते चलें कि किसी भी एयरलाइन कंपनी के लिए एटीएफ की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी भी काफी मायने रखती है। एक एयरलाइन कंपनी के कुल खर्च में एटीएफ का 40 प्रतिशत हिस्सा होता है।

 

इंडिगो के यात्रियों को अब कितना चुकाना होगा फ्यूल सरचार्ज

IndiGo Ticket price hikeइंडिगो ने बुधवार को कहा कि एटीएफ की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बाद घरेलू फ्लाइट्स के लिए 275 रुपये से लेकर 950 रुपये प्रति सीट तक का फ्यूल सरचार्ज वसूला जाएगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज 900 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक प्रति सीट होगा। बताते चलें कि इंडिगो ने मिडिल-ईस्ट में युद्ध शुरू होने के बाद इंडिगो ने 14 मार्च से फ्यूल सरचार्ज की वसूली शुरू की थी। इंडिगो ने उस समय सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए 425 रुपये का फ्यूल सरचार्ज फिक्स किया था, जिसे अब दूरी के हिसाब से 275 रुपये से 950 रुपये तक कर दिया गया है। इसी तरह, इंडिगो ने मार्च में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए दूरी के हिसाब से 425 रुपये से 2300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज घोषित किया था, जिसे बढ़ाकर अब 900 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक कर दिया है।

Related Articles

Back to top button