देश

Indigo Flight Emergency Landing: तकनीकी खराबी की वजह से IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; 2 घंटे तक हवा में घूमता रहा विमान, 180 यात्री थे सवार…

Indigo Flight Emergency Landing केरल के कोच्चि से रवाना हुआ इंडिगो के एक विमान को वापस कोच्चि में उतारना पड़ा। यह विमान कोच्चि से रवाना होकर अबू धाबी जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही तकनीकी खराबी देखने को मिला, जिसके बाद विमान को वापस लौटने के निर्देश दिए गए। बता दें कि अबू धाबी के लिए रवाना हुआ इंडिगो का विमान दो घंटे से अधिक समय तक आसमान में उड़ान भरता रहा। इसके बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान शुक्रवार देर रात कोच्चि लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान में 180 से अधिक यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

 

दूसरे विमान से यात्रियों को पहुंचाया अबू धाबी

फिलहाल इंडिगो की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। सूत्रों ने बताया कि उड़ान 6ई-1403 शुक्रवार रात 11 बजकर 10 मिनट पर कोच्चि से रवाना हुई। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण विमान बीती रात लगभग 1:44 बजे कोच्चि लौट आया। उन्होंने यह भी बताया कि रात लगभग साढ़े तीन बजे यात्रियों को एक अन्य विमान से अबू धाबी ले जाया गया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट रडार डॉट काम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उड़ान 6ई1403 का संचालन ए320 नियो विमान से किया गया था।

 

Read more Chhattisgarh news Today: छत्तीसगढ़ में आज बंद रहेगी मांस मटन की दुकानें, बेचते पाए जाने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी

 

इंदौर में भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight Emergency Landingबता दें कि एक अन्य मामले में एक दिन पहले ही राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के इंदौर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में खराबी का मामला सामने आया। इस प्लेन के इंजन में भी खराबी के बारे में पता चला है। प्लेन के इंजन में खराबी के बारे में उस समय पता चला जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने गैर-जानलेवा आपात स्थिति के लिए ‘पैन-पैन’ का संदेश दिया। एयरपोर्ट के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई

Related Articles

Back to top button