देश

उड़ान पर थी इंडिगो की फ्लाइट, अचानक जारी हुई इंजन में खराबी बजने लगा फॉल्स अलार्म और फिर हुआ कुछ ऐसा…..

Indigo Flight Emergency Landing अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद से ही विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की ख़बरों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। हर दिन एक खबर आती है कि, तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है।

 

यह भी पढ़ें: Guru Purnima 2025 Date: 10 या 11 जुलाई जानिए कब है गुरु पूर्णिमा, यहां जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व…

 

 

इस वजह से करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight Emergency Landing: मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट ने इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के आधे घंटे बाद फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आई। उड़ान के दौरान पायलट को तकनीकी फॉल्स अलार्म मिले थे। इसके बाद 07:15 बजे बिमान को वापस इंदौर लाकर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट को रद्द कर यात्रियों को पैसा वापस करने या बुकिंग को रिशेड्यूअल करने का ऑप्शन कंपनी द्वारा दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें: Census in India: देश में पहली बार जनगणना डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी, केंद्र सरकार ने की खास तैयारी; यहां जानें सबकुछ..

 

12 जून को हुआ था अहमदाबाद में विमान हादसा

Indigo Flight Emergency Landingआपको बता दें कि 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट AI‑171 क्रैश हुआ था। इस फ्लाइट में सवार एक यात्री को छोड़कर सभी यात्री और क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। यह दुर्घटना, भारत में दशकों में हुई सबसे बुरी हवाई दुर्घटनाओं में से एक थी, जिसमें एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर शामिल थी। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि जमीन पर हताहतों सहित कुल 260 लोगों की जान गयी थी।

Related Articles

Back to top button