देश

IndiGo Flight: IndiGo के विमान में मानव बम की धमकी, कुवैत-हैदराबाद उड़ान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। ये इमरजेंसी लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई है।

 

 

एक नवंबर को भी इंडिगो की फ्लाइट को मिली थी बम की धमकी

इससे पहले एक नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसकी भी मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट जेद्दाह से हैदराबाद आ रही थी। इसी दौरान इसमें बम की धमकी मिली और मुंबई में ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। हालांकि बाद में जांच के दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

 

इस मामले में प्लेन को उड़ाने की धमकी शनिवार सुबह 5.25 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट को मेल के जरिए दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि फ्लाइट में आईएसआई और LTTE के ऑपरेटिव्स हैं। इन लोगों ने मद्रास एयरपोर्ट विस्फोट जैसी योजना बनाई है। पपिता रंजन नाम की आईडी से ये मेल किया गया था। हालांकि जांच में बम की बात फर्जी निकली।

 

हालही में दिल्ली से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग 

बीते 27 नवंबर को दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। दिल्ली से अहमदाबाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2939 की कार्गो होल्ड में धुआं होने की वजह से इसकी रात 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। कार्गो होल्ड में धुआं होने की वजह से फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा था और इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। हालांकि गनीमत ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित थे।

 

IndiGo Flight10 नवंबर को भी स्पाइस जेट के एक विमान को रविवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। दरअसल उस वक्त विमान के इंजन में खराबी की सूचना मिली थी, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी। हालांकि सभी विमान सवार यात्री सुरक्षित रहे थे।

Related Articles

Back to top button