Indigo Emergancy Landing: महाराष्ट्र के एयरपोर्ट पर Indigo फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या रही वजह... – RGH NEWS
देश

Indigo Emergancy Landing: महाराष्ट्र के एयरपोर्ट पर Indigo फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या रही वजह…

Indigo Emergancy Landing मुंबई से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को रविवार की रात महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। कारण बताया गया कि फ्लाइट के टेक ऑफ करते ही 89 वर्षीय एक महिला यात्री की बीच रास्ते ही तबियत बिगड़ गई। लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम तुरंत चेकअप करने पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

 

रात 10 बजे करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो के मुताबिक, यूपी के मिर्जापुर जिले की रहने वाली सुशीला देवी मुंबई से वाराणसी वाली फ्लाइट में बैठीं, फ्लाइट के उड़ान भरते ही सुशीला की तबियत खराब होने लगे, जिस कारण फ्लाइट को रात 10 बजे के आसपास चिकलथाना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा।

 

फ्लाइट के उतरते ही तेजी से मेडिकल टीम चेकअप के लिए पहुंची तो पता चला कि सुशीला देवी की पहले ही मौत हो चुकी। इसके बाद फ्लाइट के रवाना होने से पहले MIDC CIDCO पुलिस स्टेशन ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं, फिर फ्लाइट वाराणसी के लिए रवाना हुई।

 

शव को सरकारी अस्पताल में किया ट्रांसफर

Indigo Emergancy Landingएयरलाइन ने आगे बताया कि पुलिस ने यात्री के शव को छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए फ्लाइट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इंडिगों ने इस दुखद घटना पर पीड़ित परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button