IndiGo Aircrafts: लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया IndiGo के विमान का पिछला हिस्सा, बाल-बाल बचे 70 यात्री..

IndiGo Aircrafts झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां रांची एयरपोर्ट पर उतरते समय इंडिगो की एक फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इस दौरान विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। वहीं रनवे पर विमान का पिछला हिस्सा टकराने से यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। हालांकि हादसे के बाद विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित बच गए। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद से विमान को अलगी उड़ान को रद्द कर दिया गया।
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे तब हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान एयरपोर्ट पर उतर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया, “उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को अचानक झटका लगा। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।”
Read more Latest Cg News: विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में महिला विकास की नई इबारत
विमान की अगली उड़ान रद्द
IndiGo Aircraftsअधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया, क्योंकि तकनीकी रूप से उसे उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया था। रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया, “रांची से भुवनेश्वर के लिए प्रस्तावित विमान की अगली उड़ान रद्द कर दी गई। संबंधित उड़ान के कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने इसे पुननिर्धारित किया। कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गई।



