Indian Railways: रेलवे का नया ऐप 'Punctuality BZA' लॉन्च, ट्रेन 15 मिनट लेट होते ही मिलेगा अलर्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Indian Railways: रेलवे का नया ऐप ‘Punctuality BZA’ लॉन्च, ट्रेन 15 मिनट लेट होते ही मिलेगा अलर्ट

Indian Railways भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की समयपालन (पंक्चुअलिटी) और देरी की रियल-टाइम निगरानी के लिए अपना पहला इन-हाउस एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप ‘Punctuality BZA’ लॉन्च किया है। इस ऐप को दक्षिण तटीय रेलवे (South Coast Railway) के विजयवाड़ा मंडल ने विकसित किया है। इसका उद्देश्य रेलवे अधिकारियों को कहीं से भी ट्रेनों की आवाजाही पर नजर रखने और समय रहते परिचालन संबंधी फैसले लेने में सक्षम बनाना है।

 

 

डेस्कटॉप सिस्टम से मिलेगी राहत

विजयवाड़ा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नुसरत एम. मंद्रूपकर ने बताया कि नया ऐप रेलवे अधिकारियों और कंट्रोलरों को मोबाइल के जरिए ट्रेनों की निगरानी की सुविधा देगा। इससे डेस्कटॉप आधारित सिस्टम पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, पारंपरिक ICMS वेब पोर्टल की उन सीमाओं से भी छुटकारा मिलेगा, जिनमें कई स्क्रीन पर जाना पड़ता था और बार-बार OTP के जरिए लॉगिन करना पड़ता था।

 

Read more Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट

 

एक डैशबोर्ड पर मिलेगी सभी जरूरी जानकारी

रेलवे के अनुसार, ‘Punctuality BZA’ ऐप सभी महत्वपूर्ण परिचालन संबंधी जानकारियों को एक सिंगल और यूजर-फ्रेंडली डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराता है। इसमें सेक्शन-वाइज ट्रेन स्टेटस, लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM), पंक्चुअलिटी असेसमेंट मॉड्यूल (PAM), ‘लॉस्ट ट्रेन’ की पहचान और 15 मिनट से अधिक देरी होने पर ऑटोमेटेड अलर्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

 

 

LTM सिस्टम से भी किया गया इंटीग्रेशन

इस ऐप को रेलवे के इन-हाउस लेट ट्रेन मॉनिटरिंग (LTM BZA) सिस्टम से भी जोड़ा गया है। यह सिस्टम ट्रेन मैनेजरों के लिए परिचालन से जुड़े दस्तावेज स्वतः तैयार करता है। इंटीग्रेशन के बाद अधिकारियों को ट्रेनों की देरी और संचालन की रियल-टाइम जानकारी मिलेगी, जिससे परिचालन संबंधी समस्याओं पर तेजी से कार्रवाई संभव होगी।

 

 

यात्रियों को भी मिलेगा बेहतर लाभ

Indian Railwaysविजयवाड़ा मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) मोहित सोनाकिया ने कहा कि यह ऐप अधिकारियों को रियल-टाइम ऑपरेशनल डेटा उपलब्ध कराएगा, जिससे समय रहते आवश्यक हस्तक्षेप और डेटा आधारित निर्णय लिए जा सकेंगे। उनके अनुसार, इससे फील्ड स्टाफ सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेगा

Related Articles

Back to top button