Indian Economy: नए साल से पहले खुशखबरी! जापान को पीछे छोड़कर भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Indian Economy भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। सरकार ने जानकारी दी है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है। भारत की अर्थव्यवस्था 4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की हो गई है। सरकार ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और साल 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।
सरकार ने क्या बताया?
Indian Economyसाल 2025 में देश में हुए सुधारों से जुड़ी एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है- “4.18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के साथ, भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित GDP के साथ अगले 2.5 से 3 साल में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने के लिए तैयार है।”
दुनिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश
- अमेरिका
- चीन
- जर्मनी
- भारत
- जापान



