India vs England: आज से शुरू होगा इंडिया-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबले? यहां देखें पूरा शेड्यूल…

India vs England इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार, 20 जून से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेला जाना है। IND vs ENG पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और बेन स्टोक्स- आधा घंटा पहले यानी 3 बजे मैदान पर उतरेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत करेगी। शुभमन गिल की अगुवाई में यह युवा टीम अंग्रेजों के खिलाफ जीत का इरादा लिए उतरेगी। आईए एक नजर मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं-
कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टेस्ट शुक्रवार, 20 जून से 24 जून के बीच खेला जाएगा।
IND vs ENG 1st Test कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा?
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और बेन स्टोक्स- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

लाइव टेलिकास्ट कहां होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का लाइव टेलिकास्ट सोनीस्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ कैसे उठाएं?
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
फ्री में लाइव कैसे देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का फ्री में लाइव प्रसारण DD Sports पर होगा।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड शेड्यूल-
पहला टेस्ट: लीड्स, 20-24 जून
दूसरा टेस्ट: बर्मिंघम, 2-5 जुलाई
तीसरा टेस्ट: लंदन, 10-14 जुलाई
चौथा टेस्ट: मैनचेस्टर, 23-27 जुलाई
पांचवां टेस्ट: लंदन, 31 जुलाई-4 अगस्त
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड-
भारत टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।
India vs Englandइंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्से, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जोश टोंग, क्रिस वोक्स।