India vs England: इस खिलाड़ी को टीम में नहीं मिल रहा मौका

India vs England: सेलेक्टर्स भारतीय टीम में एक स्टार खिलाड़ी को मौका नहीं दे रहे हैं. ये प्लेयर टीम में आने के लिए तरस रहा है. सेलेक्टर्स ने श्रीलंका और इंग्लैंड दौरे पर इस खिलाड़ी की जगह युवाओं को तरजीह दी. ऐसे में इस खिलाड़ी के करियर पर पावरब्रेक लगते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि इस खिलाड़ी ने फॉर्म में होने पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं.
खराब दौर से गुजर रहे रहाणे
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गया. अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा बोझ बन चुके थे. जब उनके ऊपर टीम के लिए अहम रन बनाने की जिम्मेदारी होती वह टीम की नाव बीच मंझदार में छोड़कर चले जाते. सेलेक्टर्स भारतीय टीम में भविष्य की तरफ देखने लगे हैं. ऐसे में उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है. उनके खराब खेल की वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा.
खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर
अजिंक्य रहाणे की खराब फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया. उसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में भी कमाल नहीं दिखा पाए और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दौरे पर भी जगह नहीं मिली. अजिंक्य रहाणे की जगह टीम में श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी को जगह दे दी गई है. अब हर दौरे पर सेलेक्टर्स अंजिक्य रहाणे को नजरअंदाज करने लगे हैं.
ऑस्ट्रेलिया में थे जीत के नायक
भारतीय टीम ने साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. उस समय टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ही थे. उन्होंने उस दौरे पर एक शतक भी लगाया था. अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए 82 टेस्ट मैचों में 4931 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल हैं. वहीं, 90 वनडे मैचों में 2962 रन बनाए हैं और 20 टी20 मैचों में 3 स्टार शतक लगाए हैं.


