IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच – RGH NEWS
खेल

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच

IND vs ZIM इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और जिम्बाब्वे दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना अहम है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से तो सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारत और जिम्बाब्वे में से आज जो टीम हारेगी उसका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, वहीं जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। आईए समझते हैं भारत और जिम्बाब्वे का सेमीफाइनल समीकरण

भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल सिनेरियो

टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो ना सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि नेट रन रेट को भी ध्यान में रखना होगा। साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की हार ने भारत का नेट रन रेट काफी खराब कर दिया है। टीम इंडिया का नेट रन रेट फिलहाल -3.800 का है। भारत को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो नेट रन रेट में जरूर इजाफा करना होगा।

 

भारत को अगर अपना नेट रन रेट पॉजिटिव में लाना है तो जिम्बाब्वे को कम से कम 77 रनों से हराना होगा। वहीं अगर टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ चेज करती है

121 – 8.1 ओवर में चेज करने होंगे

141 – 10 ओवर में चेज करने होंगे

161 – 11.3 ओवर में चेज करने होंगे

181 – 12.5 ओवर में चेज करने होंगे

 

जिम्बाब्वे की कहानी भी भारत से मिलती-जुलती

वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद जिम्बाब्वे का नेट रन रेट भी काफी खराब हो गया है। सही मायने में कहा जाए तो उनकी हालत भारत से भी ज्यादा खसता है। जिम्बाब्वे का नेट रन रेट -5.350 का है। अगर जिम्बाब्वे को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की रेस में बना रहना है तो उन्हें ना सिर्फ भारत पर जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि नेट रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से टीम इंडिया को हरना होगा।

भारतीय टीम और ज़िम्बाब्वे टीम के बीच टी20 विश्व कप मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में आयोजित होने वाला है।

 

इंडिया-ज़िम्बाब्वे टी20 विश्व कप का सुपर-8 मैच आज कितने बजे शुरू होगा?

आज भारतीय क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम व रोमांचक सुपर 8 राउंड मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। चेन्नई के मैदान पर स्पिनरों का दबदबा रहा है और आज के मैच में भी भारत और जिम्बाब्वे अपने स्पिन गेंदबाजों पर बहुत भरोसा करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button