IND vs USA: भारत ने USA को 29 रनों से हराया, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पहली जीत – RGH NEWS
खेल

IND vs USA: भारत ने USA को 29 रनों से हराया, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पहली जीत

IND vs USA सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम का आगाज काफी शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में यूएसए की टीम को 29 रनों से मात देने के साथ जीत के साथ आगाज किया है।

 

read more Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से हिली धरती, लोग घरों से बाहर भागे… जानिए रिएक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

 

 

IND vs USAटीम इंडिया ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर ही बनाने में कामयाब हो सकी। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल का कमाल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button