IND vs PAK: टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में ली एंट्री

IND vs PAK भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन ठोक दिए हैं। अब अगर पाकिस्तान को ये जीतना है तो 176 रन चाहिए हैं। पाकिस्तान की टीम अब इस लक्ष्य का पीछा कर रही है। टी20 विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ ये सबसे बड़ा स्कोर है। इस बीच पाकिस्तान के 9 विकेट गिर गए हैं। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेजा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती से लेकर कुलदीप यादव तक ने पाकिस्तान को झटके दिए। तिलक वर्मा ने भी पहले ही ओवर में आकर एक विकेट लेकर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया है।
अभिषेक का नहीं खुला खाता, ईशान किशन ने बरपाया कहर
IND vs PAKटीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया था, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। उन्होंने चार बॉल का सामना किया। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच जबरदस्त साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के लगाए। तिलक वर्मा काफी देर क्रीज पर तो रहे, लेकिन वे धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। तिलक ने 24 बॉल पर 25 रन बनाए।


