IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 5 मुकाबले! जानें कब.. – RGH NEWS
खेल

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच इस साल होंगे 5 मुकाबले! जानें कब..

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का ओयजन अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारतीय जमीन पर होना है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओडीआई वर्ल्ड कप की शुरुआत पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी. इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम भी हिस्सा लेने वाली है. भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला 15 अक्टूबर (रविवार) को होने की संभावना है.

 

वैसे भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार दुनिया भर के खेल प्रेमियों को रहता है. खराब कूटनीतिक संबंधों के चलते दोनों देश फिलहाल आईसीसी के टूर्नामेंट या एशिया कप में ही टकराते हैं. ऐसे में जब भी दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो बेहद अद्भुत नजारा होता है. देखा जाए तो इस साल भारत-पाकिस्तान के बीच पांच मुकाबले हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में…

 

एशिया कप में सबसे पहले होगी भिड़ंत

 

सबसे पहले एशिया कप 2023 में दोनों टीमें भिड़ेंगी. एशिया कप का आयोजन सितंबर महीने में किया जाना है, हालांकि वेन्यू एवं शेड्यूल का ऐलान होना अभी बाकी है. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें 6 टीमें शामिल होंगी. यह टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल होगी. इन सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के ग्रुप में पाकिस्तान और नेपाल के रहने की उम्मीद है

Related Articles

Back to top button