IND Vs NZ T20 World Cup Final: T20 World कप फाइनल में इन दो खिलाड़ियों को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड, यहां देखें नाम

IND Vs NZ T20 World Cup Final: अहमदाबाद: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुकाबला रविवार 08 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 255/5 का स्कोर खड़ा किया था। न्यूजीलैंड की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम इंडिया की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टीम नहीं पाई और 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। (IND Vs NZ T20 World Cup Final) टीम इंडिया ने फ़ाइनल 96 रनों से जीत हासिल की है।
वहीं इस मैच में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। इस दौरान वह काफी किफायती भी रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 3.80 की इकोनॉमी से 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए। टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह का यह बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करने वाले टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।
Read more Tax Saving Tips: टैक्स सेविंग का आखिरी मौका, 31 मार्च से पहले जरूर करें ये काम
क्या कहा जसप्रीत बुमराह ने
IND Vs NZ T20 World Cup Final: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जसप्रीत बुमराह ने जीत को लेकर कहा, “बेहद खास महसूस हो रहा है क्योंकि मैंने अपने घरेलू मैदान पर एक फाइनल खेला था, लेकिन उसमें जीत हासिल नहीं कर सका था। आज मैं जीत गया। मुझे पता था कि विकेट सपाट है इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ा।”
उन्होंने कहा, “इस टूर्नामेंट से पहले मैं उस स्थिति में था जहां मुझे लगता था कि मैं बहुत ज्यादा कोशिश कर रहा हूं। (IND Vs NZ T20 World Cup Final) मैं अच्छी गेंदबाजी तो कर रहा था लेकिन फिर भी मुझे लग रहा था कि मैं बहुत ज्यादा मेहनत कर रहा हूं। इस टूर्नामेंट में मैंने बस खेल को अपने हिसाब से चलने दिया, और यह बहुत कारगर साबित हुआ। मेरा व्यक्तिगत प्रदर्शन हमेशा से मेरी ताकत रहा है और विश्व कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर मैन ऑफ द मैच बनना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”
आज की जीत किसी सपने की तरह
IND Vs NZ T20 World Cup Final ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने गए संजू सैमसन इस जीत को किसी सपने जैसा मान रहे हैं। सैमसन ने भावुक होते हुए कहा कि 2024 विश्व कप में मौका न मिल पाने और न्यूजीलैंड सीरीज के बाद उनके सपने पूरी तरह टूट चुके थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। (IND Vs NZ T20 World Cup Final) उन्होंने खुलासा किया कि पिछले कुछ महीनों से वे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लगातार संपर्क में थे। सचिन के साथ हुई लंबी बातचीत और उनके मार्गदर्शन ने सैमसन को वह आत्मविश्वास दिया, जिसकी उन्हें इस बड़े मंच पर सख्त जरूरत थी। सैमसन ने इस जीत को अपनी बहादुरी और दृढ़ संकल्प का शानदार परिणाम बताया है।


