IND vs NZ Final: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 256 का टारगेट! सैमसन, ईशान और अभिषेक ने मचाया धमाल…

IND vs NZ Final भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इस वक्त टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेल रही हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। यानी अब न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने हैं। ये काफी मुश्किल लक्ष्य है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी कम नहीं है। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी पर नजर है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। आखिर में शिवम दुबे ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।
संजू ने फिर की धमाकेदार बल्लेबाजी, अभिषेक और ईशान ने भी अर्धशतक लगाए
टीम इंडिया के लिए एक बार फिर संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस बार उन्हें अभिषेक शर्मा और फिर ईशान किशन का भी साथ मिला। संजू सैमसन ने केवल 46 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें पांच चौके और आठ छक्के उन्होंने लगाए। अभिषेक शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 21 बॉल पर 52 रन बनाए। उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के आए। ईशान किशन ने भी 25 बॉल पर 54 रनों की अच्छी पारी खेली। ईशान ने चार चौके और चार छक्के लगाए।
Read more PMMY: महिलाओं के लिए बड़ा मौका! PMMY के तहत महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 10 लाख तक का लोन
सूर्या फ्लॉप, हार्दिक और तिलक वर्मा से भी नहीं बने ज्यादा रन
एक वक्त टीम इंडिया 270 के स्कोर के पार जाती हुई नजर आ रही थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं हार्दिक पांड्या की भी एक धीमी पारी आई। हार्दिक ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। तिलक वर्मा छह बॉल पर 8 रन बनाकर नाबाद लौटे।
शिवम दुबे फिर किया धमाका
IND vs NZ Finalजब लग रहा था कि टीम इंडिया शायद 250 से ज्यादा रन बना पाए, तभी शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला। आखिरी दो ओवर में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 8 बॉल पर 26 रन ठोक दिए। इसमें तीन चौके और दो छक्के शाामिल रहे। आखिरी ओवर में भारत ने कुल 24 रन बनाए।


