खेल

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-नीदरलैंड्स मैच कल, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव मैच

IND vs NED टीम इंडिया ने अब तक टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का खेल दिखाते हुए सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम ने इस टूर्नामेंट के पहले तीनों मैच जीतकर ना केवल छह अंक लेकर अपने ग्रुप में टेबल टॉप किया है, साथ ही अगले राउंड के लिए अपनी सीट भी पक्की कर ली है। इस बीच टीम का एक और मैच लीग चरण में बचा हुआ है। ये मैच कब होगा और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए।

 

 

भारत ने यूएसए, नामीबिया के बाद पाकिस्तान को भी पीटा

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने सफर का आगाज 7 फरवरी को किया था। पहले ही मैच में भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए को हराने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम दिल्ली पहुंचती है, यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम ने नामीबिया को हराकर दो अंक हासिल कर लिए। अपने तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया को कोलंबो जाना पड़ा। जहां 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें भी टीम इंडिया ने 61 रन से जीत दर्ज कर पाकिस्तान को बुरी तरह से पछाड़ दिया। लगातार तीन मैच जीतकर और छह अंक लेकर टीम ने अगले राउंड में जगह बना ली है।

 

टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगी आखिरी लीग मुकाबला

अब आगे की बात की जाए तो टीम इंडिया को सुपर 8 में उतरने से पहले अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। ये मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाएगा। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, यहां एक लाख से भी ज्यादा लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। भारत और नीदरलैंड्स के बीच ये मुकाबला 18 फरवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा, जिसका वक्त शाम सात बजे का होगा। इसके बाद लीग फेज समाप्त हो जाएगा। टीम इंडिया का इरादा होगा कि अपने जीत के सिलसिले को जारी रखा जाए, ताकि सुपर 8 में जब बड़ी और मजबूत टीमों से सामना हो तो कोई दिक्कत ना हो।

 

भारत का सुपर 8 का भी शेड्यूल करीब करीब तय

भारतीय टीम का सुपर 8 का भी शेड्यूल करीब करीब तय हो गया है। भारत का मुकाबला किससे होगा, दो टीमों के तो नाम तय हो गए हैं, लेकिन एक का आना बाकी है। भारतीय टीम सुपर 8 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से भिड़ेगी, लेकिन तीसरा मैच किससे होगा, ये पता चलना अभी बाकी है। देखना होगा कि लीग चरण के आखिरी मैच में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है और इसके बाद जब सुपर 8 मैच होगा तब उसमें भी प्रदर्शन को देखना होगा। क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल तक का सफर कर पाती है, इस पर भी नजर होगी।

 

read more Cg Currents News: युवाओं में रोजगार, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से

 

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।

 

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

 

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

IND vs NEDभारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 के मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप (IND vs NED Live streaming FREE Apps) पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button