खेल

IND vs IRE दूसरा टी-20 आज, जानें कहां देखें लाइव मैच..

IND vs IRE 2ND T20 आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में बारिश ने खेल खराब कर दिया था. भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की और लंबे वक्त बाद बतौर कप्तान वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदों की धार दिखाई. वहीं मैच भारतीय बल्लेबाजी के वक्त बारिश हो गई. डकवर्थ लुईस के मुताबिक नतीजा भारत के नाम रहा है. ऐसे में आज सीरीज जीतने के इरादे से डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ उतरेगी.

 

बता दें कि पिछले मैच की तरह ही भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़ें सात बजे शुरू होगा. मैच जीतकर भारतीय टीम 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा, लेकिन यह मैच आप कहां कब कहां देख सकते हैं, चलिए आपको यह भी बताते हैं.

कितने बजे होगा मैच का टॉस

मैच के पूर्वनिर्धारिक कार्यक्रम के अनुसार भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला शाम 7:30 बजे से होगा. मैच का टॉस सात बजे होगा.

टीवी में इस चैनल पर देखा मैच

अगर आप भारत बनाम आयरलैंड का दूसरा टी20 मैच टीवी पर देखना चाहते हैं तो बता दें कि भारत में इस मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर प्रसारित होगा. ऐसे में आप वहां लाइव मैच देख सकेंगे.

ऑनलाइन भी देख सकते हैं Ind vs Ire T20 Match

बता दें कि भारत और आयरलैंड का दूसरा टी20 मैच आप ऑनलाइन इंटरनेट के जरिए भी देख सकते हैं. आप इस मैच को Jio Cinema पर Live Stream कर सकेंगे

 

Read more लद्दाख में बड़ा हादसा, खाई में सेना का ट्रक गिरने से 9 जवानों की मौत…

 

 

भारत को रहना है सावधान 

IND vs IRE 2ND T20 बता दे कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलते हुए सावधान भी रहना होगा, क्योंकि आयरलैंड की टीम कभी भी सरप्राइज दे सकती हैं. अनिश्चितताओं के इसी खेल में शनिवार को यूएई जैसी टीम ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को परास्त कर दिया है.

 

 

Related Articles

Back to top button