IND vs IRE : आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान... – RGH NEWS
खेल

IND vs IRE : आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान…

IND vs IRE आयरलैंड के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है. टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. बीसीसीआई ने आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ियों को ही भेजना का फैसला किया है. ऋतुराज गायकवाड़ को आयरलैंड दौरे के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को आखिरकार टीम इंडिया में मौका मिल गया है. जितेश शर्मा को भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. बुमराह के अलावा चोट से उभर रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी टीम में वापसी हुई है. लंबे वक्त के बाद शिवम दुबे को भी टीम इंडिया में जगह दी गई है.

 

बड़े खिलाड़ियों को दिया गया आराम

आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होगा. दूसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी 20 अगस्त को खेला जाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा. एशिया कप के मद्देनज़र बीसीसीआई ने तमाम बड़े खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे से आराम देने का फैसला किया है.

 

 

रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जडेजा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, सिराज वो बड़े खिलाड़ी हैं जो कि इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे.

 

 

Read more शिक्षित बेरोजगारों के लिए कल रोजगार मेला का आयोजन, 2500 पदों पर होगी भर्ती….

 

 

राहुल की नहीं हुई वापसी

 

IND vs IREहालांकि इस सीरीज में दो खिलाड़ियों की वापसी नहीं हुई है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी पर सवाल और गंभीर हो गया है. ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं दिया गया है.

 

टीम इस प्रकार है: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान.

Related Articles

Back to top button