IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा तीसरा सेमीफाइनल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच – RGH NEWS
खेल

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा तीसरा सेमीफाइनल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

IND vs ENG भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सुपर 8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। इस बीच भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल मैच खेलेगी और मैच कितने बजे शुरू होगा, ये जान लीजिए, ताकि कहीं मैच आपसे छूट ना जाए। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

 

पहला सेमीफाइनल चार मार्च को खेला जाएगा, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टक्कर

टीम इंडिया इस बार के टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ती हुई नजर आएगी। जहां टीम इंडिया अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है, वहीं इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में टॉप किया है। अब टी20 विश्व कप 2026 के तीन मैच बचे हुए हैं। दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे और इसके बाद फाइनल यानी खिताबी भिड़ंत होगी। इस बीच पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड से भिड़ती हुई नजर आएगी। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में चली जाएगी।

 

 

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को होगा दूसरा सेमीफाइनल 

इसके बाद आएगी टीम इंडिया की बारी। भारत का सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने होंगी। ये मैच शाम को सात बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। भारतीय टीम लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टकराती हुई दिखाई देगी। साल 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया था, तब भारतीय टीम 10 विकेट से हार गई थी। इसके बाद साल 2024 में फिर से भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का सेमीफाइनल खेला गया। तब टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद फिर से दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी।

 

Read more Raigarh News: तमनार–बासनपाली को नगर पंचायत बनाने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक, कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपी प्रति

 

 

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में टक्कर

IND vs ENGभारतीय टीम अब एक और खिताब जीतने से दो कदम दूर है। अगर दो और मुकाबले टीम इंडिया ने जीत लिए तो फिर विश्व कप का खिताब भी टीम जीत जाएगी। भारतीय टीम का अब तक का सफर शानदार रहा है। केवल साउथ अफ्रीका ही ऐसी टीम है, जो भारतीय टीम को हराने में कामयाब हो पाई है, बाकी सारी टीमों को भारत ने हराया है। इस बीच देखना होगा कि अब बचे हुए दो मैचों में टीम कैसा खेल दिखाती है। हालांकि पहले तो नजर 5 मार्च पर होगी, जब टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

Related Articles

Back to top button