खेल

IND vs BAN live:227 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम

ind vs bd live:बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां पहली पारी में 73.5 ओवर में 227 रन पर सिमट गयी

 

भारत के लिये उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार चार विकेट हासिल किये जबकि जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले

 मोमिनुल हक ने 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली

इससे पहले मीरपुर में टॉस जीतकर खेलने उतरी बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुश्फिकुर रहीम (26) और लिटन दास ने 25 रन बनाए हैं। ओपनर नजमुल हसन शान्तो के बैट से 24 रन निकले।

Read more:इस कम्पनी के निवेशकों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा ब्याज सहित पैसा

दिन का दूसरा सेशन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा। इसमें बांग्लादेश ने 102 रन जरूर बनाए, लेकिन तीन महत्वपूर्ण विकेट भी गंवा दिए। उसकी ओर से मोमिनुल अपना 16वां अर्धशतक जमाकर नाबाद रहे। जबकि शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और लिटन दास आउट हो गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

ind vs bd live:बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, मोमिनुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और तस्कीन अहमद।

Related Articles

Back to top button