IND vs BAN: टीम इंडिया की वनडे में तीसरी सबसे बड़ी जीत – RGH NEWS
खेल

IND vs BAN: टीम इंडिया की वनडे में तीसरी सबसे बड़ी जीत

IND vs BAN:भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो गया है। पहले दो मुकाबले जीत कर सीरीज अपने नाम करने वाली मेजबान टीम को भारत ने आखिरी वनडे में 227 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए ईशान किशन के 210 और विराट कोहली के 113 रनों की शानदार पारी की बदौलत 8 विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन बनाकर सिमट गई

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी का तो प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन उसके बाद गेंदबाजों ने भी मेजबान टीम को चारों खाने चित कर दिया। भारत के लिए इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर महंगे जरूर रहे लेकिन उन्होंने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा अक्षर पटेल भी असरदार रहे और बांग्लादेश को पहला झटका भी उन्होंने ही दिया था। अक्षर और उमरान मलिक दोनों ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली। वहीं बांग्लादेश के लिए 43 रन बनाकर शाकिब अल हसन टॉप स्कोरर रहे।

Read more:Google बंद करने जा रहा है अपना ये रास्ता बताने वाला App 

IND vs BAN:आपको बता दें कि भारत के लिए इस मैच में ईशान किशन ने 131 गेंदों पर 210 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं बांग्लादेश की पूरी टीम 182 रनों पर सिमट गई। यानी बांग्लादेश की टीम ईशान के जितने रन तक नहीं बना सकी और उनसे भी 28 रन पीछे रह गई। ईशान को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर बांग्लादेश को पहले दो मैच जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले मेहदी हसन मिराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया

Related Articles

Back to top button