खेल

IND vs AUS: चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत की ऐसी होगी Playing 11…

India vs Australia, 4th Testभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. बॉर्डर गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया की हार तो नहीं हो सकती, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के पास आखिरी टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है. टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए अहमदाबाद में होने वाला चौथा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा. टीम इंडिया अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में चौथा और आखिरी टेस्ट मैच को जीत लेती है, तो वह अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी. टीम इंडिया साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लेगी. कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारेंगे और अपने बड़े खिलाड़ियों को भी प्लेइंग इलेवन से कुर्बान कर देंगे.

ओपनर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरेंगे. ऐसे में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा. रोहित शर्मा मौजूदा बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा 207 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में है, जहां की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर मानी जाती है.

मिडिल ऑर्डर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को उतारा जाएगा. नंबर 4 पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली उतरेंगे. नंबर 5 पर श्रेयस अय्यर को उतारा जाएगा. नंबर 6 पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम इंडिया को मजबूती देंगे. कप्तान रोहित शर्मा चौथे टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को ड्रॉप कर सकते हैं, जो बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हो रहे हैं. केएस भरत की विकेटकीपिंग भी खास नहीं है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा चौथे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में केएस भरत की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दे सकते हैं. ईशान किशन बल्लेबाजी में बेहद खतरनाक माने जाते हैं. वनडे में ईशान किशन के नाम एक दोहरा शतक जड़ने का भी रिकॉर्ड है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नंबर 7 पर ईशान किशन उतरेंगे.

ऑलराउंडर और स्पिनर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन दोनों को ही शामिल करेंगे. अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम इंडिया को मजबूती देंगे. अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के साथ जब रवींद्र जडेजा भी स्पिन गेंदबाजी करेंगे तो ये तीनों ही घातक स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया की टीम को तहस-नहस कर देंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा ऐसे में प्लेइंग इलेवन से चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को कुर्बान कर देंगे.

ये होंगे तेज गेंदबाज 

कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह देंगे. ऐसे में प्लेइंग इलेवन से फिर उमेश यादव और जयदेव उनादकट को बाहर बैठना होगा. मोहम्मद शमी चौथे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे.

 

ALSO READ आम आदमी को बड़ी राहत: सस्ते में मिल रहा गैस सिलेंडर, सिर्फ इतनी है कीमत!

 

अहमदाबाद टेस्ट में ये हो सकती है भारत की Playing 11: 

India vs Australia, 4th Testरोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

Related Articles

Back to top button