Income tax raid पर, सीएम भूपेश बघेल का बयान, अभी तो…. पढ़ें पूरी खबर

Raigarh News छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह शराब और स्टील कारोबारियों सहित पर छापे मारे हैं। टीम की कार्रवाई रायपुर, बीरगांव, रायगढ़ और खरसिया में जारी है। IT रेड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। कहा कि, यह तो शुरुआत है। अभी IT आई है, फिर ED आएगी। फिलहाल इस छापे में 50 से अधिक अफसरों की टीम शामिल है। एक साथ सभी जगहों पर कार्रवाई की है।
रायपुर के कटोरा तालाब के पास स्थित शराब कारोबारी के घर पहुंची इनकम टैक्स की टीम।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर में शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के कटोरा तालाब स्थित घर और ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। शराब कारोबारी भाटिया के यहां दो साल पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है।
रायगढ़ में कारोबारी के घर पर भी कार्रवाई जारी है।
Raigarh News वहीं ऐश्वर्या किंगडम में आरके गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल उनके पुत्र सुनील व अनिल के यहां इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ छापा मारा है। इसके अलावा रायगढ़ में नटवर रतेरिया व CA अनिल अग्रवाल और खरसिया में कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।



