मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं,वृश्चिक राशि के लोग अपने टारगेट पर ध्यान दें,पढ़े आज का अपना राशिफल
Income sources of Gemini people may increase, Scorpio people should pay attention to their targets, read your horoscope today.

बुधवार, 13 मार्च को मेष राशि के लोग निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। सिंह राशि के लोग उत्साह के साथ नए काम की शुरुआत करेंगे। वृश्चिक राशि के लोग अपने टारगेट पर ध्यान दें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…
मेष – TWO OF SWORDS
दुविधाएं दूर करने का रास्ता मिलेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी थकान हो सकती है। काम के अलावा दूसरी बातों पर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करनी होगी। खुली हवा में वक्त बिताने से प्रसन्नता बनी रहेगी। निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें।
करियर : काम संबंधी गलतियों मालूम होंगी, इसे नकारात्मक तरीके से न लें।
लव : रिलेशनशिप के बारे में कोई तनाव न लें।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
वृषभ – KING OF CUPS
आपके कार्य को अपेक्षा के अनुसार प्रशंसा न मिलने से नकारात्मकता रह सकती है। हाथ में लिए गए काम पर ध्यान दें। जिस काम के बारे में आप गहराई से विचार कर रहे हैं, उस बारे में और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। आपके काम आगे बढ़ेंगे। अपेक्षित वक्त के अनुसार काम पूरे न होने से थोड़ी बेचैनी हो सकती है।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को काम संबंधी दस्तावेज ठीक से पढ़ने की आवश्यकता है।
लव : परिवार के लोगों की आप और पार्टनर पर नाराजगी को समझने की कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : शारीरिक समस्या के कारण तकलीफ बढ़ सकती है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 4
मिथुन – TEMPERANCE
मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं,वृश्चिक राशि के लोग अपने टारगेट पर ध्यान दें,पढ़े आज का अपना राशिफल
तनाव बढ़ाने वाली बातों से छुटकारा मिलेगा। समस्याएं पूरी तरह से सुलझी नहीं हैं, ये समझना जरूरी है। पारिवारिक संबंधों में करीबी बढ़ेगी। लोगों को किस हद तक महत्व देना है, इस बात का गहराई से विचार करें।
करियर : करियर संबंधी नाराजगी रह सकती है इसका असर काम पर होगा।
लव : लव रिलेशनशिप को जरूरत से अधिक महत्व दिया जा रहा है, ये बात समझ आएगी।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कर्क – KING OF WANDS
परिस्थिति जैसी भी बने आपको अपने संकल्प पर टिके रहने की जरूरत है। सकारात्मकता बनाए रखें। आप अपने लक्ष्य पर टिके रहें। आत्म विश्वास की कमी होने से चिंता रह सकती है। योजना के अनुसार काम करते रहें।
करियर : करियर में एक सकारात्मक समय की शुरुआत हो सकती है, इसके जरिए आपको प्रशंसा और प्रसिद्धि मिलेगी।
लव : लव रिलेशनशिप अपेक्षा के अनुसार बदलेगा।
हेल्थ : थकान की वजह से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 1
सिंह – ACE OF WANDS
नए काम की शुरुआत में आपको उत्साहित महसूस हो सकता है, लेकिन ये उत्साह काम पूरा होने तक बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ चर्चा करते समय अपनी समस्या के बारे में फिलहाल जानकारी न दें। तनाव की वजह से एक-दूसरे के लिए नाराजगी बन सकती है।
करियर : काम की जगह आने वाले बदलाव को समझें।
लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
हेल्थ : गले की खराश और बदलते वातावरण की वजह से सेहत पर असर हो सकता है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 8
कन्या – SEVEN OF SWORDS
मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं,वृश्चिक राशि के लोग अपने टारगेट पर ध्यान दें,पढ़े आज का अपना राशिफल
अपनी काम पर ध्यान देने की जरूरत है। जिन लोगों की वजह से नुकसान हुआ है, उनके साथ संबंध बदलेंगे। अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखना जरूरी है, किसी को अपने जीवन में दखल न देने दें। मित्रों के साथ बातचीत करते समय अपनी समस्या की जरूरत से अधिक जानकारी न दें।
करियर : काम तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो सकती है। फिलहाल काम पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करते रहें।
लव : पार्टनर और परिवार के खिलाफ जाकर कोई निर्णय न लें।
हेल्थ : गलत-पान खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
तुला – TEN OF SWORDS
अपनी समस्या का समाधान होने के बाद भी पुरानी बातों पर ध्यान देने से तनाव हो सकता है। पैसों से जुड़ी हुई समस्या दूर होगी, लेकिन आपके लालच की वजह से आप खुद के लिए समस्या बढ़ा रहे हैं, इस बात को समझें। लोगों के साथ के रिश्ते निभाते समय दूसरों का विश्वास न तोड़ें।
करियर : विद्यार्थियों की पढ़ाई संबंधित चिंता बढ़ेगी।
लव : पार्टनर के बदलते बर्ताव की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है।
हेल्थ : हिमोग्लोबिन या अन्य किसी वजह से इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
वृश्चिक – KNIGHT OF CUPS
तय किए गए टारगेट पर ध्यान दें। तभी लोगों की आलोचनाओं को महत्व न देकर केवल काम पर ध्यान दें। काम की गति धीमी रखें, लेकिन क्वालिटी के साथ समझौता न करें। परिवार के लोगों को अपना पक्ष समझाएं। फिलहाल जरूरी निर्णय अकेले ही लेने की कोशिश करें।
करियर : करियर आगे बढ़ेगा। अपेक्षा के अनुसार अवसर भले ही न मिले, लेकिन आर्थिक समस्या दूर करने का रास्ता मिलेगा।
लव : पार्टनर के साथ संयम से रहें, उन पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें।
हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए खानपान के साथ आराम पर भी ध्यान दें।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 7
धनु – FOUR OF WANDS
जीवन की अधिकतर बातों में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा। दूसरों की टिप्पणी की वजह से खुद को देखने का नजरिया नकारात्मक न बनने दें। इसे सोच को बदलने की जरूरत है। तभी जीवन से जुड़ी हर एक बात का आनंद ले पाएंगे।
करियर : किसी परिचित व्यक्ति के साथ मिलकर काम की शुरुआत हो सकती है।
लव : विवाह संबंधी निर्णय लेते समय परिवार के लोगों के विचारों को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : एसिडिटी की वजह से सिर में भारीपन रहेगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 9
मकर – NINE OF PENTACLES
मिथुन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं,वृश्चिक राशि के लोग अपने टारगेट पर ध्यान दें,पढ़े आज का अपना राशिफल
आप अपने काम में पारंगत हैं, फिर भी क्षमता के अनुसार लाभ क्यों नहीं मिलता है, इस बात पर गौर करने की जरूरत है। काम की गति धीमी है और सतर्कता न रहने से अवसर खोने की संभावना बन रही है। परिस्थिति चाहे जैसे भी हो, फिलहाल व्यक्तिगत काम पर ध्यान देने की जरूरत है।
करियर : व्यापार और रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को तय टारगेट के अनुसार प्रगति मिलती रहेगी।
लव : पार्टनर के साथ चर्चा करते समय इसका असर रिलेशनशिप पर क्या होगा, ये ध्यान में रखने की आवश्यकता है।
हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ेगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
कुंभ – THE MOON
आपके विचार आसपास के लोगों से काफी अलग हैं, इस कारण एक-दूसरे के साथ संतुलन बनाए रखें। फिलहाल जो बातें भावनात्मक रूप से आपको कमजोर बनाती हैं, उनके बारे में चर्चा करते हुए विवाद न करें। जो काम आज के लिए महत्वपूर्ण है, केवल उस पर फोकस बनाए रखें। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ेगा, थोड़ी सतर्कता भी रखनी होगी।
करियर : काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिल सकता है। फिलहाल काम मन के विरुद्ध होगा, लेकिन यही काम आगे बढ़ने के लिए लाभदायक साबित होने वाला है।
लव : पार्टनर पर अनेक लोगों का प्रभाव नजर आ रहा है, इस कारण रिलेशनशिप संबंधी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
हेल्थ : सेहत पर ध्यान न देने से शुगर संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
मीन – THE DEVIL
काम के जरिए अनेक बातों में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा। प्रगति की वजह से अहंकारी न बनें। इस बात का ध्यान रखें। व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करते समय महत्वपूर्ण बातों पर भी ध्यान दें। मित्रों से आलोचना मिल सकती है, लेकिन उनकी बातों को समझने की कोशिश करें। आपको सही लोगों से साथ मिलेगा।
करियर : व्यापार से जुड़ी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिलेगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी कमिटमेंट जल्दी ही मिलेगी।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6



