राशिफल

इन राशि वालो को अधिक ध्यान देने के आवश्यकता है,जाने आज का राशिफल

इन राशि वालो को अधिक ध्यान देने के आवश्यकता है,जाने आज का राशिफल

इन राशि वालो को अधिक ध्यान देने के आवश्यकता है,जाने आज का राशिफल कई सारि समश्याओ का सामना करना पढ़ सकता है इन राशि वालो को सावधानी बरते आगे जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे

इन राशि वालो को अधिक ध्यान देने के आवश्यकता है,जाने आज का राशिफल

Read Also: पनीर की सब्जी को भी फेल कर दिया ये हरे रंग के फल की चटनी ने,जाने स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी

मेष – EIGHT OF PENTACLES

काम से मिली सीख का इस्तेमाल करते हुए समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। दुविधा के कारण तनाव हो सकता है। भविष्य से संबंधित जिन बातों पर फोकस बढ़ाना है, उन पर ध्यान दें। अपनी भावनाओं को किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करने की कोशिश करें, तभी सही-गलत में फर्क करना संभव होगा।

करियर : लोगों पर बढ़ रही निर्भरता दूर करने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

वृषभ – FOUR OF WANDS

परिवार के किसी व्यक्ति से खुशखबरी प्राप्त होगी। इस कारण पारिवारिक वातावरण आनंददायक बना रहेगा। बड़ा लाभ होगा, जिसके कारण पूरे परिवार की जीवन शैली में बदलाव करना संभव होगा। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय सोच-विचार करें।

करियर : कला से जुड़े लोगों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है, इस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

लव : परिवार में किसी के विवाह से संबंधित निर्णय हो सकता है।

हेल्थ : सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन – KING OF SWORDS

परिस्थिति में बदलाव करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जो बातें आपको उदासीन बनाती हैं, उन पर ध्यान देकर बदलाव करें। परिस्थिति से हार न मानते हुए अपनी इच्छाशक्ति बनाए रखें। कोई बड़ा अवसर अचानक प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण करियर में बदलाव आएगा।

करियर : व्यापार में अनुभवी लोगों का साथ प्राप्त करते हुए भागीदारी में काम करना लाभदायक साबित हो सकता है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित परेशानी बड़ा रूप ले सकती है।

हेल्थ : सिर दर्द के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

कर्क – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों का साथ दें। व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। निराशा के कारण गलत बातों का चुनाव किया जा सकता है, जो सेहत के लिए तकलीफ का कारण बनेंगी। हर छोटी आदत पर ध्यान दें। व्यक्तित्व को सुधारने की कोशिश करें। सेहत से संबंधित चिंता बढ़ने की संभावना है।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित सफलता मिलेगी। आपकी कार्यक्षमता के अनुसार काम प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक रूप से स्थिरता बनी रहेगी।

लव : पार्टनर से संबंधित उदासीनता दूर होगी।

हेल्थ : सेहत में आ रहे उतार-चढ़ाव दूर होंगे।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

इन राशि वालो को अधिक ध्यान देने के आवश्यकता है,जाने आज का राशिफल

सिंह – PAGE OF SWORDS

लोग आपके जीवन में जरूरत से अधिक दखलअंदाजी दे सकते हैं। इस कारण निर्णय लेते समय रुकावटों का सामना करना होगा। किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर विचारों में परिवर्तन करने से तकलीफ हो सकती है। आज अनेक बातें तनाव बढ़ाएंगी। कठिन समय में खुद को शांत रखने की आवश्यकता है।

करियर : काम से संबंधित होने वाली गलतियां समझ आएंगी, लेकिन इन्हें दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर आपका हौसला बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

हेल्थ : पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

कन्या – THE SUN

बड़ी समस्या का समाधान परिवार के किसी व्यक्ति से प्राप्त हो सकता है। फिलहाल कोई निर्णय लेने से पहले आपकी क्षमता पर ध्यान दें। भविष्य से संबंधित बातों के कारण उदासीनता हो सकती है। वर्तमान में जिन बातों पर ध्यान देना है, केवल उनके बारे में ही विचार करें। भविष्य से संबंधित तनाव वक्त के साथ दूर होगा।

करियर : काम से संबंधित बातों में बदलाव आएगा।

लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए पार्टनर की गलतियों को माफ करना सीखें।

हेल्थ : अपच के कारण तकलीफ हो सकती है। मसालेदार पदार्थों का सेवन टालें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

तुला – ACE OF SWORDS

काम से संबंधित सकारात्मकता रहेगी। आपको उत्साह बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। लोगों से किसी भी प्रकार की मदद की अपेक्षा न रखें। आपके अनुभव के अनुसार अवसर मिलेगा, यदि ये आपकी स्थिति सुधारने के लिए सही है तो इसे तुरंत स्वीकार करें।

करियर : काम से संबंधित बातों में समझौता करने की जरूरत है। आर्थिक लाभ के जरिए परिस्थिति सुधारेगी।

लव : उदासीनता के कारण पार्टनर को रिलेशनशिप के लिए नकारात्मक महसूस हो सकता है।

हेल्थ : बीपी और शुगर को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

वृश्चिक – NINE OF PENTACLES

किसी भी बात को नजरअंदाज न करते हुए अपना काम जारी रखें। परिवार से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, लेकिन इस समस्या का असर आपके काम या विचारों पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जब तक लोग आपकी राय और मदद नहीं मांगते हैं, तब तक शांत रहें। दूसरों की मदद करते समय आपका नुकसान न हो, ये ध्यान रखें।

करियर : महिलाओं को काम की जगह बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है, जिसे निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

लव : पार्टनर का निर्णय सही साबित होगा। फिलहाल उनका साथ दें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

धनु – JUDGEMENT

हर एक समस्या पर गहराई से विचार करने से समय बर्बाद होगा। जीवन में काम के जरिए बदलाव करें। अधिकतर समस्याओं को डिसिप्लिन के जरिए सुलझाएं। अंतिम परिणामों के बारे में बार-बार विचार करने से उदासीनता महसूस होगी। निजी भविष्य की बातों पर ध्यान देते हुए खुद के लिए छोटा टारगेट तय करके काम करें।

करियर : काम में सुधार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की सूचनाओं पर ध्यान दें।

लव : पार्टनर की आप से बढ़ती हुई अपेक्षाओं का बोझ आपको महसूस हो सकता है।

हेल्थ : बच्चों की सेहत के संबंध में सतर्क रहें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

मकर – NINE OF SWORDS

काम से संबंधित उदासीनता रहेगी, आपकी काम में रुचि कम हो सकती है। जिन बातों को बदलने की क्षमता आप में है, उन पर ज्यादा ध्यान दें। आज उदासीनता के कारण नकारात्मकता बनी रहेगी।

करियर : काम के साथ नए स्किल्स सीखने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लव : पार्टनर के साथ चल रहे विवाद सुलझाने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : सिर में भारीपन महसूस होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

कुंभ – EIGHT OF SWORDS

अनेक लोग आपकी मदद का गलत फायदा उठाते नजर आएंगे। किसी भी व्यक्ति की जब तक ठीक से परख नहीं होती है, तब तक मदद करने से परहेज रखना होगा। गलत लोगों पर दिखाए विश्वास के कारण मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। जो बातें जीवन में गलत हो रही हैं, उनके बारे में सतर्कता रखें।

करियर : काम कठिन न होने के बाद भी वक्त पर पूरा करना संभव नहीं है। एकाग्रता बनाए रखें।

लव : गलत बातों में पार्टनर का साथ न दें।

हेल्थ : तनाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

मीन – FOUR OF CUPS

जीवन में जो बातें कठिन महसूस होती हैं और जिस समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन पर गहराई से विचार करते हुए काम को बदलने की कोशिश करें। जो अवसर प्राप्त हो रहे हैं, उनमें से किसी एक का चुनाव करते हुए भविष्य की बातों पर ध्यान दें।

करियर : प्रतिस्पर्धी के काम का अवलोकन करें और काम में बदलाव करें।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

हेल्थ : एलर्जी से संबंधित तकलीफ हुई है तो इसे नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

Related Articles

Back to top button