स्वास्थ्य

Improve Digestion : पेट के पाचन को दुरुस्त कर देंगे ये 5 फ्रूट्स

Improve Digestion : पेट के पाचन को दुरुस्त कर देंगे ये 5 फ्रूट्स

Improve Digestion : पेट के पाचन को दुरुस्त कर देंगे ये 5 फ्रूट्स  :  संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई आपके पेट के स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। इसलिए अपने पेट, आंत और पाचन तंत्र का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग अपने खराब खानपान और जीवनशैली की आदतों के चलते खराब पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना आए दिन करते हैं, जिसमें पेट में दर्द, सूजन, ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं सबसे आम हैं। आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे आपका पाचन ठीक रहेगा।

Improve Digestion : पेट के पाचन को दुरुस्त कर देंगे ये 5 फ्रूट्स

अनार :

पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए अनार का सेवन किया जा सकता है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट और प्रीबायोटिक पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है, जो आंत में प्रोबायोटिक बिफीडोबैक्टीरियम और लैक्टोबैसिलस रोगाणुओं (Lactobacillus microbes) को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह फाइटोन्यूट्रिएंट्स खराब बैक्टीरिया से लड़ने में आपकी मदद करते हैं, जो पेट में संक्रमण और सूजन को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :Raigarh News महंगाई को लेकर आम आदमी बेहाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

अदरक :

इसके सेवन से डाइजेशन अच्छा रहता है। पाचन से जुड़ी कई दिक्कतें, जैसे- गैस, एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। अगर आप भी अकसर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच अदरक के पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लें।

पाइनएप्पस :

पाइनएप्पल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, अनानास में विटामिन सी से समृद्ध रूप से मौजूद होता है। साथ ही इस फल में ब्रोमेलैन नामक एक शक्तिशाली एंजाइम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हृदय स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को दूर करने में मददगार होता है।

साबुत आनाज :

साबतु अनाज जैसे जौ, ब्राउन राइस, क्विनोआ, पॉपकर्न पाचन शक्ति के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रीबायोटिक्स होते हैं यानी ये फूड्स गुड बैक्टीरिया से भरपूर हैं। साबुत अनाज मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है। जिससे कब्ज से राहत मिलती है।

कीवी :

कीवी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए कीवी खाने की सलाह दी जाती है। कीवी विटामिन सी के साथ-साथ प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर होता है, जो प्रोबायोटिक बिफीडोबैक्टीरियम और लैक्टोबैसिलस को भी बढ़ाने में असरदार होता है। इसका सेवन करने से आपका गट हेल्थ बेहतर हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी समस्त परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े :Raigarh News: महंगाई को लेकर आम आदमी बेहाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button