मौसम अपडेट

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र-गुजरात समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

साइक्लोनिक सर्कुलेशन महाराष्ट्र में खूब बादल बरसा रहा है। बीती रात मुंबई में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई, जिससे एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। दक्षिण-पश्चिम मानूसन की वापसी के दौर में है। अगले 2-3 दिन में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार से चला जाएगा, आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

Read more:नाश्ते में खाएंगे 2 खजूर तो इन बीमारियों से हमेशा के लिए बचे रहेंगे, दिनभर खत्म नहीं होगी एनर्जी

 IMD की रिपोर्ट के अनुसार 

,दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी मध्य अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। पूर्वोत्तर असम, जम्मू और पाकिस्तान के क्षेत्रों में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके चलते पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से देश के कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। आज और अगले 2-3 दिन केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ेंगी। कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

Read more:Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को आज मिल सकता है अचानक धन लाभ, पढ़े अपना दैनिक राशिफल

मुंबई में भारी बारिश से जलभराव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार रात अचानक आंधी-तूफान आया और मूसलाधार बारिश हुई। ठाणे, मुलुंड, कुर्ला, घाटकोपर, दादर, वरली, अंधेरी-बांद्रा, बोरीवली में काफी बादल बरसें और जलभराव हुआ। खराब मौसम के कारण फ्लाइटें भी डायवर्ट की गईं। नवरात्रि उत्सव खराब हुआ। गरबा खेलने और दुर्गा पूजा करने निकले लोगों को जाम और जलभराव में फंसना पड़ा। मौसम विभाग ने आज के लिए भी महाराष्ट्र के 29 जिलों में बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है। तूफान हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button