मौसम अपडेट

हो जाये सावधान! आ रहा है चक्रवाती तूफान, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

 IMD Today Weather Forecast: मानसून ने अभी पूरी तरह विदाई नी लिया है यह कुछ ही राज्यों से  विदाई ले चूका है क्योंकि मानसून एक फिर एक्टिव हो रहा है,  बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी बरकरार है, जिसके असर से समुद्र तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान असर दिखा सकता है।

Read more:Tulsi Vivah 2024: नवंबर महीने में कब है तुलसी विवाह,पंचांग का शुभ मुहूर्,जाने

IMD Today Weather फॉरेकास्ट

Weather Update Today: गरज-बरस के साथ होंगी मूसलाधार बारिश,जाने आपके शहर मौसम

आज और आने वाले दिनों में देश का मौसम

अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश होने के भी आसार हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, इसलिए मौसम विभाग ने दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज और आने वाले दिनों में देश का मौसम कैसा रहेगा?

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

IMD के अनुसार, आज और इस सप्ताह में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। असम-मेघालय में 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है।

Read more:तवे से निकलते ही रोटी हो जाती है कड़क,तो जाने टिप्स पूरा दिन रोटी रहेंगी सॉफ्ट

IMD Today Weather Forecast

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश होने का अलर्ट रहेगा। नेपाल में भारी बारिश से बिहार के 12 जिले बाढ़ में डूबे हैं, क्योंकि गंडक और कोसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बीते दिन कोसी नदी के बैराज खोले जाने से कई और जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में भी मौसम के तेवर काफी तल्ख

ऐसे में 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। महाराष्ट्र में 3 दिन पहले बारिश ने जनजीवन काफी अस्त व्यस्त कर दिया था। एक बार फिर महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है। इस हफ्ते प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button