मौसम अपडेट

तेज आंधी-तूफान भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी, इन10 राज्यों में बरसेंगे बादल

मानसून कहर  से अब  लोगो को राहत मिलेगी क्योंकि धीरे -धीरे  बारिश कम हो रहा है और ठंड हल्की- हल्की दस्तक दे रही है, लेकिन मध्य प्रदेश में मानसूनी ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में बारिश हो रही है।

Read More:Aaj ka Rashifal: कन्या राशि वाले नौकरी कर रहे जातकों के लिए कोई शुभ संकेत, पढ़िए आज का अपना राशिफल

IMD के अनुसार

आज कहीं भारी बारिश नहीं होगी, लेकिन दिल्ली समेत 10 से ज्यादा राज्यों के लिए यलो अलर्ट रहेगा।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आज और कल हल्के बादल बरस सकते हैं।

एक अकटूबर के बाद कुछ राज्यों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में भारी बारिश हो सकती है

गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 1 से 4 अक्टूबर के बीच खूब बारिश होगी।

मेघालय में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच बादल जमकर बरस सकते हैं

केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक में भी बारिश हो सकती है। आइए देशभर में मौसम का हाल जानते हैं?

Weather Update Today: गरज-बरस के साथ होंगी मूसलाधार बारिश,जाने आपके शहर मौसम

UP और बिहार में कैसा रहेगा मौसम  का हाल 

उत्तर प्रदेश और बिहार में 3 दिन से अच्छी बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में आज बारिश होने के आशंका नहीं हैं, लेकिन अगले 2 दिन 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 दिन की बारिश से सरयू नदी उफान पर बह रही है। खराब मौसम के चलते 12वीं तक स्कूल बंद हैं। बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। नेपाल में बारिश के कारण कोसी और गंडक नदियां उफान पर बह रही हैं।

मौसम विभाग ने :- आज बिहार के 5 जिले में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट दिया है। नीतीश सरकार ने बिहार आपदा प्रबंधन विभाग को एक्टिव मोड में रहने के आदेश दिए हैं, ताकि नुकसान से बचा जा सके।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली मे मानसून का कहर कम हो चूका है । हालांकि सुबह-शाम ठंडक महसूस होती है, लेकिन दिन में उमस से लोग परेशान हैं।

 28 सितम्बर 2024 अधिकतम ताप / न्यूनतम ताप  रहे 

कल शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री रहा। वहीं आज से मंगलवार तक दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन अगले हफ्ते बारिश होने की संभावना नहीं है। मानसून पूरी तरह चला जाएगा, लेकिन ठंड बढ़ सकती है। आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड हो सकता है।

Read More:Raigarh News: साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय: DSP अभिनव उपाध्याय अभिनव उपाध्याय ने अडाणी पावर लिमिटेड में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर अधिकारी, कर्मचारियों को किया जागरूक

NOTE:  नेपाल में बारिश के कारण कोसी और गंडक नदियां उफान पर बह रही हैं।

Related Articles

Back to top button