देश

IMD ने जारी किया अलर्ट…इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Delhi NCR weather update : देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों से हो रही बारिश से लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज भी बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अभी कुछ और दिन तक बारिश होने की संभावनाएं बनी रहेंगी क्योंकि मानसून देश में अभी भी एक्टिव है।

मौसम विभाग के अनुसार,  अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। IMD ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। वहीं, मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है

Read more: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में हुए शामिल

 

इन राज्यों में 20 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना

Delhi NCR weather update गुजरात में आज और कल भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आएमडी के मुताबिक 20 सितंबर तक सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, हरियाणा, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली और उत्तर पश्चिम भारत में मानसून ट्रफ के संयोजन से अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button