रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
आज उड़नदस्ता टीम ने दो महिला आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल डाला

Raigarh News प्रशांत तिवारी : माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन में आज दिनांक 28.3.22 को मुखबिर की सूचना पर Gervani निवासी फूल कुँवर के कब्जे से 57 पाउच महुआ शराब 11.4 लीटर एवं गोरखा निवासी के कब्जे से 42 पाउच महुआ शराब 8.4 लीटर जप्त कर दोनों महिला आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
एनटीपीसी लारा परियोजना क्षमता विकास की राह पर
Raigarh News : उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी सिपाही प्रभु वन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कैसर दिलीप टण्डन एवं महिला सैनिक उर्सला एक्का सरोज कवर उपस्थित रहे।



