टेक्नोलोजी

Hyundai Venue नए अवतार में भारत मे हुई लॉन्च! देखें कीमत और फीचर्स…

Hyundai Venue Launch Price Features: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर सब-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के नए मॉडल 2023 हुंडई वेन्यू लॉन्च कर दिए हैं। 2023 वेन्यू में पावरफुल डीजल इंजन के साथ ही अपग्रेडेड फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही 2023 वेन्यू के दाम में बढ़ोतरी की गई है। अपडेटेड वेन्यू की एक्स शोरूम कीमत अब 7.68 लाख रुपये से लेकर 13.11 लाख रुपये तक है। चलिए, आपको बताते हैं कि हुंडई ने वेन्यू के 2023 मॉडल में क्या कुछ खास दिया है और इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमतें कितनी हैं?

2023 Hyundai Venue की कीमतें

अपडेटेड हुंडई वेन्यू के पेट्रोल वेरिएंट्स के दाम 7.68 लाख रुपये से लेकर 12.86 लाख रुपये तक हैं। वहीं, 2023 वेन्यू के डीजल वेरिएंट्स की कीमतें 11.62 लाख रुपये से लेकर 12.66 लाख रुपये तक है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं। यहां बता दें कि पुराने मॉडल के मुकाबले 2023 वेन्यू के दाम 25,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

2023 Hyundai Venue को कंपनी की टॉप सेलिंग एसयूवी क्रेटा वाला डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन है। यह इंजन 116PS पावर और 250Nm पिक टॉर्क जेनरेट करता है। वेन्यू डीजल में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

 

 

Also Read ‘पठान’ ने रच दिया इतिहास, आठवें दिन में कमाए इतना करोड़ रुपये!…

 

2023 Hyundai Venue में क्या कुछ नए फीचर्स

Hyundai Venue Launch Price Featuresअपडेटेड हुंडई वेन्यू में साइड एयरबैग भी ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही रियर सीट रिक्लाइनर, आर्मरेस्ट, कप होल्डर जैसी खूबियां भी जोड़ी गई हैं। इनमें से कई सारी खूबियां वेन्यू एन लाइन में थीं। ऐसे में अब 2023 वेन्यू आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Back to top button