Hyundai IONIQ 5 से उठा पर्दा, आज से शुरू होगी बुकिंग – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Hyundai IONIQ 5 से उठा पर्दा, आज से शुरू होगी बुकिंग

Hyundai IONIQ 5 Ev:Hyundai IONIQ 5: हुंडई मोटर्स  ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल Hyundai IONIQ 5 को भारत में लॉन्च कर दिया. देश के इतिहास में पहली बार Hyundai IONIQ 5 के जरिए एक शानदार प्रोजेक्शन गेटवे ऑफ इंडिया पर किया गया. इलेक्ट्रिक व्हीकल की बुकिंग 21 दिसंबर 2022 से शुरू होगी. ग्राहक इस EV की बुकिंग 1,00,000 रुपये में कर सकते हैं.

Hyundai IONIQ 5, E-GMP इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर विकसित पहला मॉडल पंप-टू-प्लग रिवोल्यूशन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. Hyundai IONIQ 5 21 Hyundai SmartSense सुविधाओं (लेवल 2 ADAS) के साथ एक सुविधाजनक और अत्याधुनिक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगा. इस कार की सबसे खास बात ये है कि इसमें दो बैटरी पैक दिए गए है और यह केवल 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी.

Read more:पेट्रोल-डीजल के लिए भरने होंगे कितने पैसे,जाने आज के ताजा दाम 

ग्राहक https://ioniq5.hyundai.co.in/ पर क्लिक करके 1,00,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. Hyundai IONIQ 5 V2L (व्हीकल-टू-लोड) से लैस है. अंदर और बाहर इनोवेटिव टेक्नोलॉजी जो ग्राहक को वाहन के अंदर और बाहर से 3.6 kW तक के इलेक्ट्रिक अप्लायंस को पावर दे सकते हैं.

कार को मिले सेफ्टी में 5 स्टार 

Hyundai IONIQ 5 Ev:Hyundai Ioniq 5 EV भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित कारों में से एक होगी. इस कार के 2021 मॉडल ने यूरोप में यूरो एनसीएपी क्रैश टेस्ट  में फाइव स्टार रेटिंग हासिल की थी. इस कार में Smart Sense Level 2ADAS है. कार में लेन कीप असिस्ट , एडेप्टिव क्रूज कंट्रो फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग , और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग (Driver Attention Warning) जैसी 21 विशेषताएं शामिल होंगी

Related Articles

Back to top button