Hyundai ने 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की Alcazar, जानें कीमत और फीचर्स.... – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Hyundai ने 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की Alcazar, जानें कीमत और फीचर्स….

Hyundai Alcazar हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार (7 मार्च) को अपनी एसयूवी अल्काजार को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर दी है। कंपनी का कहना है कि कार को 1 अप्रैल से लागू होने वाले रियल ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स के अनुसार तैयार किया गया है। यानी कार ई-20 पेट्रोल पर भी दौड़ेगी।

नई हुंडई अल्काजार 1.5 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल के एंट्री लेवल 7-सीटर मैनुअल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16,74,900 लाख रुपए से शुरू होती है जो टॉप वैरिएंट में 20,25,100 लाख रुपए तक जाती है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कार को 7-सीटर और 6-सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

अल्काजार 1.5 टर्बो चार वैरिएंट में अवेलेबल
अल्काजार 1.5 टर्बो को चार वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके एंट्री लेवल प्रिस्टीज मैनुअल गियरबॉक्स और 7-सीटर लेआउट वाले वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.74 लाख रुपए है। वहीं अलकजार प्लेटिनम वैरिएंट में 7-सीट कॉन्फिगरेशन भी मिलता है और इसकी कीमत 18.65 लाख रुपए है, दोनों वैरिएंट सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

अल्काजार 1.5 टर्बो : इंजन और पावर
अल्काजार 1.5 टर्बो की बुकिंग कुछ हफ्ते पहले शुरू हुई थी और डिलीवरी इस महीने के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। कार में पुराने 2.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल की जगह नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 159hp की पावर और 192Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन 21 मार्च को लॉन्च होने वाली हुंडई की ऑल-न्यू वरना और क्रेटा SUV में भी मिलेगा।

 

Also Read नौकरी-कारोबार में झेल रहे हैं परेशानियां? कर लें ये 4 उपाय, भगवान शिव हर लेंगे सारे कष्ट…

 

Hyundai Alcazarयही इंजन Kia की लाइनअप में शामिल सेल्टॉस और केरेन्स में भी शामिल किया जाएगा। कार 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है, जो 2.0 पेट्रोल के साथ उपलब्ध छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक को रिप्लेस करता है।

Related Articles

Back to top button