Hydrabad road accident: भीषण सड़क हादसा; कार की लॉरी से जोरदार टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत – RGH NEWS
देश

Hydrabad road accident: भीषण सड़क हादसा; कार की लॉरी से जोरदार टक्कर से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Hydrabad road accident तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आउटर रिंग रोड (ORR) पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी ‘लॉरी’ को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छह लोगों की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लॉरी पर लदे माल की रस्सी कसने के लिए लॉरी को रोका गया था। हालांकि इसी दौरान कार ने पीछे से लॉरी में टक्कर मार दी। कार में कुल 7 लोग सवार थे। इस हादसे में 6 की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।

 

Read more Petrol Diesel price hike: अमेरिका-ईरान वॉर की वजह से कच्चा तेल हुआ महंगा, 4 से 5 रुपये तक बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

 

हादसे में 6 की मौत

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि माल को सुरक्षित रखने वाली रस्सियों को कसने के लिए लॉरी को सड़क किनारे रोककर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि एक परिवार के सात सदस्य कार से सफर कर रहे थे। उसने बताया कि एक घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह परिवार यादद्रि-भुवनगिरि जिले में एक मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर संतननगर लौट रहा था।

 

बीआरएस ने जताया शोक

Hydrabad road accidentपुलिस के मुताबिक हादसे में हताहत हुए लोग राजन्ना सिरसिल्ला जिले के सिरसिल्ला कस्बे के रहने वाले थे। विधानसभा में सिरसिल्ला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के मुखिया सिरसिल्ला के एक बीआरएस नेता के भाई हैं। बीआरएस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, रामाराव ने शोकसंतप्त परिवार से बातचीत की तथा घटना पर दुख प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button